
लव, सेक्स और धोखा! आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल करता था युवक, नाबालिग लड़की ने दे दी जान
AajTak
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी कुछ समय से लड़की को धमका रहा था और परेशान कर रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी थी, जिससे उसकी छवि खराब हो सकती थी.
महाराष्ट्र के जालना जिले से एक बेहद सनसीखेज मामला सामने आया है. जहां उत्पीड़न और धमकी से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने मौत को गले लगा लिया. वो महज 16 साल की थी. उसे आरोपी लगातार परेशान कर रहा था. पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह घटना जालना के अंबाड़ पुलिस थाना इलाके की है. जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने अपने घर में फांसी लगा ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के अंबाड़ कस्बे के निवासी आरोपी के खिलाफ लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी कुछ समय से लड़की को धमका रहा था और परेशान कर रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी थी, जिससे उसकी छवि खराब हो सकती थी.
पीड़िता के माता-पिता ने 3 दिसंबर को अंबाड़ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि आरोपी के पास उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें है और वह उनकी बेटी को परेशान कर रहा है.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया. लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. आरोपी ने लड़की को बात करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने बताया कि लगातार उत्पीड़न और धमकियों को सहन न कर पाने के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








