
लव ट्रैप, वॉट्सऐप चैट और ढाई करोड़ का खेल… कौन हैं DSP कल्पना वर्मा, जिन पर लगे गंभीर आरोप
AajTak
लव ट्रैप, करोड़ों के लेनदेन और वॉट्सऐप चैट में संवेदनशील जानकारी शेयर करने के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ की DSP कल्पना वर्मा सुर्खियों में हैं. एक कारोबारी की शिकायत और लंबी जांच रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. जांच में वित्तीय गड़बड़ी, पद के दुरुपयोग और गोपनीय सूचना लीक जैसे गंभीर आरोप हैं. कौन हैं DSP कल्पना वर्मा और क्या है पूरा मामला..!
छत्तीसगढ़ में तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं. राज्य सरकार ने वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग और संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के आरोपों के बीच उन्हें निलंबित कर दिया है. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर गृह (पुलिस) विभाग ने यह कदम उठाया. मामला लव ट्रैप, करोड़ों के लेनदेन और वॉट्सऐप चैट के जरिए गोपनीय जानकारी शेयर करने जैसे आरोपों से जुड़ा है.
सरकारी आदेश के मुताबिक, शुरुआती जांच में वित्तीय लेनदेन, दर्ज बयानों और डिजिटल चैट रिकॉर्ड में गंभीर विरोधाभास पाए गए. जांच में यह भी सामने आया कि पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से आर्थिक लाभ हासिल किया गया और आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप भी हैं. इन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन माना गया है.
डीएसपी कल्पना वर्मा वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ थीं. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर कर दिया गया है. नियमों के तहत उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) दिया जाएगा.
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के साथ विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. कारोबारी ने आरोप लगाया था कि साल 2021 से लव ट्रैप के जरिए उनसे लगभग ढाई करोड़ रुपये वसूले गए. आरोपों के मुताबिक, रकम अलग-अलग रूप में ली गई... करीब 2 करोड़ रुपये कैश, एक लग्जरी कार, करीब 12 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी, लगभग 5 लाख रुपये के सोने के गहने और अन्य महंगे गिफ्ट शामिल हैं. कारोबारी का यह भी दावा है कि शिकायत के बाद भी कार और गहने वापस नहीं किए गए.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











