
लव अफेयर में टॉर्चर की इंतहा, लड़के की आंख-नाक और मुंह में डाला मिर्ची पाउडर
AajTak
Latur News: महाराष्ट्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक लड़के की हत्या कर दी गई. लड़के की आंख, मुंह और नाक में मिर्ची पाउडर डाला गया. साथ ही उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना से लोगों का दिल दहल गया. बताया जा रहा है कि वारदात को लड़की के रिश्तेदारों ने अंजाम दिया है.
महाराष्ट्र के लातूर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक लड़के की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां लड़के की आंख, मुंह और नाक में मिर्ची पाउडर डाला गया. इसके साथ ही उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस वारदात को लड़की के रिश्तेदारों ने अंजाम दिया है.
दरअसल, जिले के औसा तहसील में भादा गांव में बलीराम नाम के लड़के का एक लड़की से लव अफेयर चल रहा था. इससे गुस्साए लड़की के रिश्तेदारों ने साजिश रचकर 3 जून को लड़के को घर बुलाया. इसके बाद 'हमारी लड़की के साथ तेरा क्या चक्कर चल रहा है' सवाल करते हुए डंडे से पीटना शुरू किया. इस मारपीट में एक महिला भी शामिल थी.
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
उसने लड़के की आंख, नाक और मुंह के साथ पूरे शरीर पर लाल मिर्ची पाउडर डाला. इससे वो बेहोश हो गया. इतना ही नहीं मारपीट करने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद लड़के को लातूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 17 जून को उसकी मौत हो गई.
वीडियो सामने आते ही एक्शन में आई पुलिस
उधर, वीडियो सामने आते ही भादा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हनुमंत नंदराम, संतोष नंदराम, वैजनाथ नंदराम, निखिल फरताले, सारिका फरताले, भागीरथी फरताले, चंदर फरताले के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 143, 147, 148, 149, 504 के तहत मामला दर्ज किया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








