
ललित मोदी की मुकुल रोहतगी पर टिप्पणी के मामले में SC का आदेश देने से इनकार
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व अटॉर्नी जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्ष इतने परिपक्व हैं कि इस तरह की टिप्पणियां नही करनी चाहिए. इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों को मामला सुलझाने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने कहा कि यह कुछ और नहीं, बल्कि परिवार के किसी सदस्य द्वारा गुस्से का इजहार करने जैसा है. इसे लंबा मत खींचिए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब भी आप सार्वजनिक रूप से लड़ना शुरू करते हैं, तो यह हमेशा हानिकारक होता है. हम आदेश पारित नही कर रहे हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहतगी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा था. ललित मोदी ने मुकुल रोहतगी को संबोधित पोस्ट में लिखा था कि वो वकीलों की गोष्ठी में गॉसिप करने के शौकीन हैं ये उन्हें पता है, लेकिन उस गॉसिप में मुझे भगोड़ा कहने से बचें. मेरी चर्चा करनी है तो मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करें. अगली बार आपसे इतनी शालीनता और नरमी से नहीं कहूंगा.
ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि आदरणीय मिस्टर रोहतगी जी, क्योंकि मैंने कभी आपका इस्तेमाल नहीं किया. मेरे पास आपका नंबर नहीं था. मेरे मन में आपके लिए हमेशा सम्मान है, लेकिन आपके पास केवल तिरस्कार है. मेरा विनम्र विनम्र अनुरोध है कि अपने जीवन में कभी भी मुझे भगोड़ा कहने से बचें. आप एक शॉर्ट टर्म वकील हो सकते हैं और इस तरह यह पेशा आपको कॉमेडियन बनाता है. अगर कोई अदालत ऐसा कहती तो मैं कुछ नहीं कहता. सीधे कह रहा हूं मैं दोबारा विनम्रता से नहीं कहूंगा.
पिछले साल एक अगस्त को IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी और उनकी मां बीना मोदी से जुड़े एक पारिवारिक संपत्ति विवाद को निपटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी रवीन्द्रन को मध्यस्थ के लिए नियुक्त किया था. जबकि मुकुल रोहतगी संपत्ति विवाद में बीना मोदी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








