
लद्दाख की पैंगोंग झील पर 'टैटूग्राफर' ने कराया न्यूड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
AajTak
लद्दाख की पैंगोंग झील पर दिल्ली के एक शख्स ने न्यूड फोटोशूट कराया है. टैटूग्राफर करण नाम के इस शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. करण ने आजतक से बातचीत में ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई.
लेह-लद्दाख की रोड ट्रिप... यह एक ऐसा सफर है जिसे शायद आपकी-हमारी उम्र का हर शख्स तय करना चाहता है. कई इस सपने को जी चुके होंगे, वहीं कई इसको पूरा करने की प्लानिंग में लगे हैं. इस बीच इंस्टाग्राम पर एक ऐसे शख्स की फोटोज सामने आई हैं जिसने लेह-लद्दाख के अपने टूर को खास ही अंदाज में यादगार बना लिया है.
टैटूग्राफर करण नाम के इस शख्स ने लद्दाख में मौजूद जानी-पहचानी पैंगोंग झील (Pangong Lake) पर न्यूड होकर फोटोशूट किया है. करण खुद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और अपने टैटूज को लेकर पहले से चर्चा में रहते हैं. वह दुनिया के पहले फुल मॉडिफाइड बॉडीबिल्डर हैं. मतलब उनके शरीर पर बस टैटू ही टैटू हैं. यहां तक कि उन्होंने अपनी आंखों तक में इंक भरवाई हुई है. एक रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक भी में उनका नाम है.
पैंगोंग झील पर न्यूड क्यों हुए टैटूग्राफर करण?
सबसे पहले जान लीजिए कि पैंगोंग झील लद्दाख की जानी पहचानी जगह है. 3 इडियट्स फिल्म में जो झील दिखाई गई थी, जहां ऐंड के सीन को फिल्माया गया है, वह पैंगोंग झील ही थी. इसके अलावा चीन संग बॉर्डर विवाद में भी पैंगोंग झील काफी चर्चा में रही. 134 किलोमीटर लंबी यह झील भारत से लेकर चीन तक फैली है.
यह भी पढ़ें - सिर से लेकर पैर तक टैटू ही टैटू...दिल्ली के करण हैं दुनिया के पहले फुल मॉडिफाइड बॉडीबिल्डर
पैंगोंग लेक पर न्यूड क्यों हुए? इस सवाल के जवाब में टैटूग्राफर करण ने आजतक को बताया कि वह नेचर लवर हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया. क्या उन्हें किसी ने रोका नहीं? इस सवाल पर करण ने कहा कि झील बहुत दूर तक फैली है. जहां पर उन्होंने फोटोज क्लिक की वहां पर कोई इंसान तो दूर, जानवर तक नहीं था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










