
लड़की के नहाने का वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल में 11वीं की छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले मनचले युवकों से परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया. दरअसल, छात्रा का नहाते समय आरोपियों ने पड़ोस की छत से वीडियो बना लिया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा पर बात करने का दबाव बना रहे थे. फिलहाल, तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
उत्तर प्रदेश के संभल में मनचले युवकों से परेशान होकर एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया. आरोप है कि घर में नहाते समय पड़ोस के कुछ युवकों ने छत से छात्रा का वीडियो बना लिया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर स्कूल जाते समय आरोपी युवकों ने छात्रा पर बात करने का दबाव बनाया. छात्रा के पिता ने पड़ोस के ही रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है.
छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले तीन लड़कों पर स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. आए दिन तीनों युवक उसे रास्ते में परेशान करते थे. इसी बीच आरोपी युवकों ने पड़ोस की छत से ही घर में नहाने का वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी युवक छात्रा को स्कूल जाते समय बात करने के लिए दबाव बनाने लगे.
वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की धमकी
जब छात्रा ने बात करने से मना किया, तो आरोपी युवकों ने छात्रा को कई बार उसका वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की धमकी दी. फिर युवकों की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया. फिर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. फिलहाल, पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है. साथ ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- पुलिस
मामले में सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है एक छात्रा और उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई है. पड़ोस के युवकों पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








