
लड़कियों की तरह रहता था 17 साल का लड़का, घर में मिली लाश
AajTak
लड़कियों की तरह मेकअप करने वाले और कपड़े पहनने वाले नाबालिग का शव घर में मिला. मृतक के पिता का कहना है कि बेटा लड़कियों की तरह ही रहता था. गांव में लोग परेशान करते थे इसलिए इंदौर ले आया था. पुलिस को पता चला है कि मौत से पहले वह किसी से फोन पर रोते हुए बात कर रहा था.
मध्य प्रदेश के इंदौर में लड़की के जैसे मेकअप करके और उन्हीं की तरह कपड़े पहनकर रहने वाले नाबालिग लड़के की अपने ही घर में लाश मिली है. परिवार ने पुलिस को बेटे की मौत की जानकारी दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा था कि कमरे में नाबालिग की लाश पड़ी हुई थी.
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उसके बाद ही पता चल सकेगा की नाबालिग ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है.
जानकारी के मुताबिक, बाणगंगा थाना पुलिस को नाबालिग लड़के की मौत की जानकरी मिली थी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को नाबालिग का शव कमरे में पड़ा मिला था. पुलिस को उसके पास मेकअप का सामान सहित दूसरी चीजें भी मिली थीं. पुलिस की पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया था कि कुछ समय पहले ही बेटे को गांव से इंदौर लेकर आया था.
लड़कियों के तरह बनकर रहता था बेटा
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे को लड़कियों की तरह तैयार होकर रहने का शौक था. गांव में रहने के दौरान वह मेकअप करके और लड़कियों की तरह कपड़े पहनकर बाहर निकल जाता था. गांववाले बेटे को इस हरकत पर जमकर मजाक उड़ाते थे. लोगों के इस व्यवहार से बेटा दुखी हो जाता था. इस वजह से ही मैं उसे गांव से इंदौर लेकर आ गया था. साथ ही पुलिस को पीड़ित पिता ने बताया कि लोगों के तानों से तंग आकर बेटे ने पहले भी सुसाइड का प्रयास किया था.
रोते हुए फोन पर कर रहा था बात, फिर मृत मिला

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






