
लग्जरी जर्नी, सुपर स्पीड, किराया मात्र ₹150... नमो भारत से मजेदार हो गया दिल्ली से मेरठ का सफर!
AajTak
Delhi-Meerut का सफर अब महज 40 मिनट में हो सकेगा और वो भी लग्जरी सुविधाओं और सुपर स्पीड के साथ और इसके लिए यात्रियों को न्यूनतम 150 रुपये का किराया देना होगा. पीएम मोदी ने साहिबाबाद-न्यू अशोकनगर नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन कर लोगों को ये सौगात दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को राजधानी दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन से साहिबाबाद के बीच नमो भारत रेल कॉरिडोर (Namo Bharat Rail Corridor) का उद्घाटन किया. इसके बाद दिल्ली से मेरठ साउथ तक का सफर और भी आसान होगा और महज 40 मिनट में ये दूरी तय की जा सकेगी. अब हर रोज इस रूट पर अप-डाउन करने वाले लाखों यात्रियों को लग्जरी और सुपर स्पीड वाली यात्रा की सुविधा मिलेगी. आइए जानते हैं कि नमो भारत रैपिड रेल के जरिए यात्रा करने के दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी और उन्हें कितना किराया देना होगा?
सिर्फ 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ PM Narendra Modi ने रविवार को साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोकनगर स्टेशन तक का सफर रैपिड रेल के जरिए किया. उन्होंने दिल्ली को पहली बार नमो भारत कनेक्टिविटी देते हुए साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इस कनेक्टिविटी के जरिए Delhi-Meerut जाने वाले यात्री महज 40 मिनट में अपनी यात्रा पूर कर पाएंगे. बता दें कि अभी तक साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 42 किलोमीटर का मार्ग चालू है, जिसमें 9 स्टेशन शामिल हैं. वहीं नए 13 किलोमीटर लंबा नया सेक्शन जुड़ने से इस रूट पर दो स्टेशन और बढ़कर 11 हो जाएंगे.
150 रुपये से 225 रुपये तक किराया नमो भारत रैपिड रेल के इस विस्तार के तहत नए फेज में जो दो स्टेशन जुड़ रहे हैं. इनमें से एक 6 किलोमीटर का अंडर ग्राउंड मार्ग भी शामिल है. बता दें कि यही पहली बार है, जबकि नमो भारत ट्रेन भूमिगत मार्ग पर चलेगी. अगर किराए की बात करें, तो न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया सामान्य कोच के लिए 150 रुपये है, जबकि प्रीमियम कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 225 रुपये का टिकल लेना होगा. रविवार शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इस रूट पर नमो भारत ट्रेनें हर 15 मिनट के बाद उपलब्ध होंगी.
क्या खास है नमो भारत रैपिड रेल में? नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti) सेंट्रल मास्टर प्लान के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य लोगों की यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित व सुविधाजनक बनाना है. अन्य ट्रेनों की तुलना में ये Namo Bharat Trains कितना अलग हैं, तो इसका अंदाजा इसमें मिलने वाली खास सुविधाओं को देखकर लगाया जा सकता है. इनमें कुछ प्रमुख विशेषताओं का जिक्र करें, तो नमो भारत में महिलाओं, बुज़ुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें होने के अलावा खासतौर पर हर ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित एक कोच भी शामिल है. अन्य सुविधाओं की बात करें तो...

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










