
लखीमपुर मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, पेड़ से लटके मिले थे दो दलित बहनों के शव, विपक्ष ने सरकार को घेरा
AajTak
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. इन दोनों का बुधवार की दोपहर अपहरण किया गया था, जिसके बाद नजदीकी गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से दोनों के शव झूलते मिले. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी जिले में दो सगी बहनों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर निघासन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलात्कार (376), हत्या (302) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
निघासन पुलिस थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, गांव के ही छोटू नामक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर मां के साथ मारपीट की. उसके बाद दोनों को बहनों को जबरदस्ती बाइक से उठाकर ले गए. दोनों बहनों के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी और शवों को पेड़ पर लटका दिया.
बुधवार की देर शाम लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव में दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. इन दोनों का बुधवार की दोपहर अपहरण किया गया था, जिसके बाद नजदीकी गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से दोनों के शव झूलते मिले. मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी. दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए. उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले.
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला-अधिकारी
इस घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के जरिए शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस को पिता ने बताया कि दोनों बेटियां दोपहर 2 बजे से गायब थीं. उनका अपहरण हो गया था. इसके बाद दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली. जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वैसे ही एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह कई थानों की पुलिस पहुंच गई. लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंची थीं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









