
लखनऊ: JPNIC जाने पर अड़े अखिलेश, RAF के साथ महिला पुलिस तैनात, एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा
AajTak
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार रात जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे. उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रवेश रोकने के लिए इसके मुख्य द्वार को टिन की चादरों से ढक दिया है. 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती है.
उत्तर प्रदेश में जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती को लेकर सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें जेपी की मूर्ती पर माल्यार्पण करने नहीं दे रही है. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार कुछ छिपा रही है. हालांकि, आज फिर अखिलेश जेपी इंटरनेशनल सेंटर जाने वाले हैं.
दरअसल, आज जेपी की जयंती (11 अक्टूबर) से पहले गुरुवार रात अखिलेश यादव लखनऊ में स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे. लेकिन वहां टीन शेड लगा होने के कारण वह जेपी की मूर्ती के करीब तक नहीं पहुंच सके. अखिलेश यादव ने इस कदम का विरोध करते हुए यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
'मुझे अंदर जाने से रोकने के लिये ढक दिया गेट'
अखिलेश यादव ने कहा,'मुझे अंदर जाने से रोकने के लिये मुख्य द्वार को टीन की चादरों से ढक दिया गया. बता दें कि लखनऊ पुलिस ने JPNIC को भारी बैरिकैडिंग से ढक दिया है. पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. ताकी कोई गेट तक ना पहुंच पाए. इस बीच JPNIC के गेट पर सपा ने एक पोस्टर लगाया दिया है, जिसमें जय प्रकाश नारायण को शत शत नमन लिखा गया है.'
क्या सरकार इसे बचने की तैयारी कर रही है: अखिलेश
अखिलेश यादव ने सेंटर के बाहर मीडिया से कहा, 'यह JPNIC, समाजवादियों का संग्रहालय, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा और इसके अंदर ऐसी चीजें हैं, जिनसे हम समाजवाद को समझ सकते हैं. ये टीन शेड लगाकर सरकार क्या छिपा रही है. क्या यह संभव है कि वे इसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं या किसी को देना चाहते हैं?' ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो के मुताबिक, यहां पहुंचने पर अखिलेश ने एक चित्रकार से टीन की चादरों पर 'समाजवादी पार्टी जिंदाबाद' लिखने को कहा. बता दें कि पिछले साल अखिलेश यादव को परिसर में स्थित जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए गोमती नगर के JPNIC के गेट पर चढ़ना पड़ा था.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










