
लखनऊ: कुत्तों ने हिरण को घेरकर किया हमला, गांव वालों ने बचाई जान
AajTak
गांव में घुसे हिरण को कुत्तों ने घेर लिया. कुत्तों के हमले से हिरण घायल हो गए, जिसका उपचार वन विभाग की टीम द्वारा कराया जा रहा है. ये हिरण कहां से आया, इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हिरण को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना दी. वन विभाग की टीम घायल हिरण को अपने साथ ले गई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं गांव की ओर हिरण कहां से आया, इसकी जानकारी अभी नहीं लग सकी है. बाघा मऊ गांव का है मामला जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के बाघा मऊ गांव में अचानक आए हिरण को कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया. इस हमले में हिरण घायल हो गया. गांव वालों ने जब हिरण को कुत्तों के झुंंड में फंसा देखा, तो उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाया, जिसके बाद बमुश्किल उसकी जान बच सकी. गांव वालों ने हिरण के घायल होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, लेकिन कई घंटों तक हिरण घायल अवस्था में सड़क किराने पड़ा रहा, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









