
लखनऊ: मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को यूपी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
AajTak
समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. सुमैया राणा भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही थी. इससे पहले पुलिस ने उनके लालबाग आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया.
समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. सुमैया राणा भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही थी. इससे पहले पुलिस ने उनके लालबाग आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया. बता दें कि ज्ञानवापी मामले को लेकर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान बयान दिया था जिसका वीडियो वायरल हो गया था. नूपुर शर्मा के इस बयान पर कई मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई थी.
बाद में टीवी डिबेट वाले वीडियो को लेकर नूपुर शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा था कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जिसे एक फैक्ट चेकर ने शेयर किया है. इस वीडियो के शेयर होने के बाद से उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं.
कहा जा रहा है कि नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद कानपुर में अल्पसंख्यक संगठनों ने बाजार बंद बुलाया था. इसी बीच नमाज अदा कर निकले लोगों में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने यतीम खाना रोड के पास स्थित चंद्रेश का हाता में घुसकर पथराव कर दिया और जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. दोनों तरफ से पथराव होने लगा.
अक्टूबर 2021 में भी सुमैया राणा को किया गया था हाउस अरेस्ट
इससे पहले अक्टूबर 2021 में भी मुनव्वर राना की बड़ी बेटी और समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा को यूपी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था. सुमैया राणा लखीमपुर खीरी गई थीं. वहां पर उन्होंने मृतक और घायल किसानों के परिजनों से मुलाकात की थी. इसी मामले को लेकर यूपी पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया था.
ये भी पढ़ें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









