
लखनऊ: घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन को 20 कुत्तों ने नोंच डाला, एक की गई जान
AajTak
बहन और भाई अपने घर के बाहर खेल रहे थे. तभी कुत्तों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया. कुत्तों ने दोनों बच्चों को नोंच डाला. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां भाई की मौत हो गई.
लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई-बहन पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि करीब 1 दर्जन से अधिक कुत्तों ने दोनों को नोंच-नोंच कर घायल कर दिया. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहां एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. जबकि बहन की हालत गंभीर है. नाराज परिजनों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा काटा और मेयर, नगर निगम अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना ठाकुरगंज स्थित मुसहिब गंज का मामला है. यहां रहने वाले शबाब हैदर का 8 साल का बेटा मोहम्मद हैदर और 5 साल की बेटी जन्नत शाम को घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान अचानक कुत्तों के एक झुंड, जिसमे लगभग 20 से 22 कुत्ते थे उन्होंने अचानक हमला कर दिया.
कुत्तों ने दोनों बच्चों को बुरी तरह नोंच डाला. रोने चीखने की आवाज सुनकर मुहल्ले वालो ने कुत्तों को किसी तरह से भगाया इसके बाद दोनों बच्चों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया. जहां 8 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि जन्नत का इलाज चल रहा है.
नाराज परिजनों ने रोड जाम कर नगर निगम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नगर निगम में शिकायत कर कई बार कुत्तों को भगाने की अपील की, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिजनों नगर निगम आयुक्त, जोनल इंचार्ज, मेयर संयुक्ता भाटिया के खिलाफ केस दर्ज करने और मुआवजे की मांग की है.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










