
लक्षद्वीप के 5 स्थान जिनके आगे फेल हैं फॉरन डेस्टिनेशन... स्वर्ग से कम नहीं है नजारा
AajTak
maldives vs lakshadweep: अगर आप भी लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको यहां के पांच ऐसे द्वीप के बारे में बताने वाले हैं, जहां की खूबसूरती देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. यहां अन्य कई एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं.
सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से लक्षद्वीप काफी ट्रेंड कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ही यहां की यात्रा करने गए थे. उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए. पीएम ने भारतीयों से कहा कि वो भी लक्षद्वीप की खूबसूरती देखने आएं. बस इतनी सी बात से मालदीव के लोगों को बुरा लग गया. उन्होंने भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्वीट करना शुरू कर दिया. जिसमें मालदीव के नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
हालांकि भारतीयों ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि जब देश के भीतर ही इतनी खूबसूरत जगह है, तो कहीं और क्यों जाना. वो भी मालदीव जैसी जगह क्यों, जहां भारतीयों के खिलाफ इतना कुछ कहा जा रहा है. तो अगर आप भी लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको यहां के पांच ऐसे द्वीप के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी खूबसूरती देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.
अगाती द्वीप- ये यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद ही लोकप्रिय है. ये इतना खूबसूरत है कि अगर आप लक्षद्वीप आएं और यहां न आएं, तो समझिए आपने लक्षद्वीप ही नहीं देखा. अगाती द्वीप तक आने के लिए आपको लक्षद्वीप में कहीं भी नाव मिल जाएगी.
कवरत्ती द्वीप- यहां की प्रशासनिक राजधानी करवत्ती है. जो सबसे अधिक विकसित भी है. ये द्वीप चारों तरफ से हरियाली, नीले पानी और बालू से घिरा है. सबसे खूबसूरत यहां की उज्र मस्जिद है. इस द्वीप पर एक्वेरियम भी है, जिसमें मछिलयों की सुंदर प्रजातियां हैं. इसके साथ ही कांच की तली वाली नौका से भी आप समुद्री दुनिया देख सकते हैं.
मिनिकॉय द्वीप- ये जगह करवत्ती से 200 किलोमीटर दूर है. ये मालदीव के बेहद करीब पड़ती है. यहां विशेष अवसरों पर लावा नृत्य होता है. यहां तूना मछली का शिकार और नाव की सैर करना भी लोगों को काफी पसंद आता है.
बंगारम द्वीप- ये बेहद शांत द्वीप है. यही चीज पर्यटकों को काफी पसंद भी आती है. इसके अलावा इस द्वीप पर नारियल के वृक्ष बड़ी मात्रा में हैं. यहां पर्यटकों को डॉलफिन, कछुए, मेंढक और मछली दिख जाएंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









