
लंबे समय तक नहीं दिया गया सरदार पटेल को भारत रत्न, विरासत मिटाने की हुई कोशिश: अमित शाह
AajTak
सरदार पटेल की जन्म जयंती के मौके पर हर साल 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन देश भर में किया जाता है, लेकिन दीपावली की वजह से इस बार 29 अक्टूबर को ही एकता दौड़ हो रही है. इस मौके पर गृहमंत्री ने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि सरदार पटेल को उनके निधन के दशकों बाद भारत रत्न दिया गया.
सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर होने वाली 'एकता दौड़' इस बार दीपावली की वजह से 31 अक्टूबर की जगह 29 अक्टूबर को ही आयोजित की गई. इस मौके पर गृहमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित एकता दौड़ के उपलक्ष्य में कहा कि भारत आज एक मजबूत राष्ट्र बना है. इसमें सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने आगे कहा कि सरदार ने 553 रजवाड़ों को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर इकट्ठा किया. आज उनकी बदौलत ही भारत अखंड है.
गृहमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 'एक भारत' की नींव रखी और लक्षद्वीप, जूनागढ़ जैसे राज्य को भारत में मिलाया. कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि आज एकता दौड़ सिर्फ भारत की एकता का संकल्प नहीं रहा है बल्कि विकसित भारत का संकल्प भी बन चुका है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है.
सालों बाद मिला पटेल को भारत रत्न अमित शाह ने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि सरदार पटेल को सालों तक भुलाने का प्रयास किया गया और सालों तक उनको भारत रत्न जैसे सम्मान से वंचित रखा गया. जब हमारी सरकार आई तो प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में सरदार पटेल को बड़ा सम्मान दिया. वहां 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनाया.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सरदार पटेल के सपनों को साकार करने का भी काम किया. गृहमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि सभी युवाओं को सरदार साहब के विचार को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए और एकता दौड़ के माध्यम से भारत को पूर्ण विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए. बता दें कि सरदार पटेल को उनके निधन के लगभग चार दशक बाद 1991 में भारत रत्न दिया गया था.
2014 से हो रही है 'एकता दौड़' सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था. पटेल को भारत के लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क के नाम से भी जाना जाता है. साल 2014 में जब पहली बार केंद्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार बनी, उसके बाद अक्टूबर 2014 में पहली बार सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसके बाद से प्रत्येक साल सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ आयोजित किया जाता है.
31 अक्टूबर 2018 को, उनकी जयंती के मौके पर, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया गया. इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली है इसीलिए एकता दौड़ को 29 तारीख को ही रखा गया.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








