
लंबी खींचतान के बाद कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा का इस्तीफा, सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आलाकमान के आगे झुके
ABP News
कर्नाटक के मुख्य मंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है.
बेंगलुरु: लंबी खींचतान के बाद आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है. लंच के बाद येदियुरप्पा राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे. ये जानकारी खुद येदियुरप्पा ने दी है. उन्होंने कहा, 'मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैं दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात करूंगा.' खास बात ये है कि आज येदियुरप्पा सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए हैं. सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर येदियुरप्पा आलाकमान के आगे झुक गए. अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा आज शाम तक इसपर फैसला हो जाएगा.More Related News

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












