
लंदन में 3 करोड़ की सैलरी का दावा करने वाला भारतीय हो रहा ट्रोल, लोग बोले- संभव ही नहीं
AajTak
अच्छी सैलरी हर किसी का सपना होती है, खासकर भारतीयों के लिए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स लंदन में 3 करोड़ से ज्यादा सैलरी कमाने का दावा कर रहा है. वीडियो वायरल हो चुका है, लेकिन कई लोग उसके इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं.
अच्छी सैलरी हर किसी का सपना होती है, खासकर भारतीयों के लिए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स लंदन में 3 करोड़ से ज्यादा सैलरी कमाने का दावा कर रहा है. वीडियो वायरल हो चुका है, लेकिन कई लोग उसके इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज 'Salary Scale' पर शेयर किया गया है. इसमें भारतीय मूल के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के साथ बातचीत की गई है. इस बैंकर ने अपनी शानदार कमाई और करियर के सफर से जुड़ी कई बातें शेयर की.
बैंकर की सैलरी का खुलासा
8 साल के अनुभव वाले इस इन्वेस्टमेंट बैंकर ने बताया कि वह हर साल ₹3.17 करोड़ (लगभग £300K GBP) कमाते हैं. हालांकि, उन्होंने वीडियो में अपनी सटीक सैलरी का खुलासा नहीं किया। जब उनसे इतनी बड़ी सैलरी के पीछे का राज पूछा गया, तो उन्होंने शिक्षा और सही समय पर सही जगह पर होने की अहमियत पर जोर दिया.
देखें वीडियो
उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए शुरुआत से ही अनुभव हासिल करना बेहद जरूरी है. उन्होंने इंटर्नशिप के महत्व को खास तौर पर रेखांकित किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या न्यूयॉर्क के बैंकर लंदन के बैंकरों से ज्यादा कमाते हैं, तो उन्होंने बताया कि दोनों शहरों की सैलरी की तुलना करना पूरी तरह से उचित नहीं है, क्योंकि न्यूयॉर्क का सैलरी स्केल काफी ऊंचा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












