
लंदन में राहुल का RSS पर बयान, भारत में सियासी बवाल, बीजेपी ने सोनिया-खड़गे पर दागे सवाल
AajTak
राहुल गांधी ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान RSS की तुलना आतंकी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से की. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने दावा किया कि वे जब संसद में बोलते हैं तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है. राहुल के इन बयानों पर बीजेपी आगबबूला हो गई. बीजेपी ने राहुल के दावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं. वे यहां अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी लोकतंत्र समेत तमाम मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने लंदन में बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन तक से कर दी. राहुल के इस बयान ने भारत में सियासी भूचाल ला दिया. बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने राहुल के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से जवाब भी मांगा है.
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी जी विदेश जाते ही आपको हो क्या जाता है? सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म सब भूल जाते है. अब जब देश की जनता न उनको सुनती है, न समझती है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं.
इंदिरा-राजीव ने भी संघ की आलोचना
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संघ ने देश सेवा, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र समर्पण के लिए बहुत बड़ा काम किया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना नेहरू जी भी करते थे, इंदिरा जी भी करती थीं, राजीव जी भी करते थे और राहुल जी भी करते हैं. संघ कहां से कहां पहुंच गया और आप कहां से कहां सिमट गए.
प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए. सरकार किसी की भी हो हम किसी विदेशी ताकत के भारत में आंतरिक हस्तक्षेप को लेकर विरोधी रहे हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जानना चाहती है कि क्या वे राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन करते हैं? अगर नहीं करते तो इससे इनकार करें. BJP सोनिया गांधी से जानना चाहती है कि क्या वे अपने पुत्र के इस गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करती हैं?
ये लोग रात दिन मोदी को गाली देते हैं- रिजिजू

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










