
रोहिणी कोर्ट शूटआउट में टिल्लू ताजपुरिया का आया था नाम, जज के सामने गैंगस्टर गोगी की हुई थी हत्या
AajTak
गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसकी लोहे के रॉड से हमला मारा गया है. इस हमले में दो लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. टिल्लू रोहिणी शूटआउट का आरोपी थी. 2021 में रोहिणी कोर्ट में टिल्लू के इशारे पर ही गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी हत्या कर दी गई थी.
तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की विरोधी गैंग के लोगों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी जान ले ली. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट में टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था. इस शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी गई थी.
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में लोहे की रॉड घोंपकर हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था नाम
जानकारी के मुताबिक वारदात वाले दिन सुबह करीब 10 बजे गोगी और अफसर को पुलिसकर्मी तिहाड़ जेल से सरकारी गाड़ियों से कस्टडी में लेकर रोहिणी कोर्ट पहुंचे थी और लॉकअप में बंद कर दिया था. मुल्जिम अफसर को कोर्ट नम्बर 304 में पेश करने के बाद वापस लॉकअप (कोर्ट की लॉकअप) में बंद किया गया था. करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जितेंद्र गोगी की पेशी के लिए सभी स्टाफ के साथ 207 कोर्ट नम्बर में ASJ गगन दीप सिंह की कोर्ट के लिए रवाना हुए थे. मुल्जिम के हाई रिस्क होने की वजह से सब मुस्तैद थे. स्पेशल सेल को भी इस बारे में सूचना दी गई थी ताकि उचित सुरक्षा में पेश किया जा सके. जितेंद्र गोगी के पेशी के दौरान सभी सुरक्षा इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
उस दिन स्पेशल सेल की अलग-अलग यूनिट के करीब 8 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हथियारों से लैस होकर गोगी के साथ कोर्ट में मौजूद थी, जबकि दिल्ली पुलिस की 3 बटालियन का एक अन्य वाहन भी वहां मौजूद था, जिसमें करीब 7 से 8 जवान हथियारों के साथ गोगी को लेकर वहां पहुंचे थे.
ASJ गगनदीप सिंह साहब कोर्ट की प्रोसिडिंग में मशगूल थे. उस वक्त कोर्ट रूम में नयाब कोर्ट और कोर्ट स्टाफ के अलावा 5-6 वकील थे. अचानक कुर्सियों से 2 व्यक्ति वकील की ड्रेस में उठे और दोनों ने अपने हथियार निकालकर जितेंद्र गोगी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










