
'रोड का बेस 4 की जगह 2 इंच का डाल देना, पर मेरा 8% कमीशन...', नगर पालिका उपाध्यक्ष और ठेकेदार का ऑडियो वायरल
AajTak
vidisha nagar palika: विदिशा नगर पालिका के प्रभारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो शहर के विकास मॉडल पर सीधा सवाल खड़ा करता है.
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक भूचाल आ गया है. नगर पालिका के प्रभारी अध्यक्ष (उपाध्यक्ष) और एक ठेकेदार के बीच कथित तौर पर हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बातचीत में शहर के विकास कार्यों में चल रही कमीशनखोरी का खुलासा हुआ है.
दरअसल, वायरल ऑडियो में एक आवाज कथित तौर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष और प्रभारी अध्यक्ष संजय दिवाकृति की बताई जा रही है. ऑडियो में कथित तौर पर उपाध्यक्ष ठेकेदार राजेश शर्मा से यह कहते नजर आ रहे हैं कि रोड का बेस (आधार) 4 इंची की जगह 2 इंची का डाल देना, पर मेरा 8% कमीशन का बोल देना..."
इस बातचीत से साफ होता है कि विकास कार्यों में क्वालिटी से समझौता करके कमीशन का प्रतिशत तय किया जा रहा था. यह ऑडियो सीधे तौर पर शहर की टूटी सड़कों, अधूरे कामों और जनता की बढ़ती परेशानियों के पीछे के कारण को उजागर करता है.
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कई पार्षद पहले से ही नगर पालिका अध्यक्ष पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हैं.
इस 'प्रतिशत' वाले ऑडियो ने विदिशा भाजपा संगठन में भी खलबली मचा दी है. यह मामला सीधे नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा से जुड़ा है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उपाध्यक्ष संजय दिवाकृति को अध्यक्ष का प्रभार दिया था. यह पूरा विवाद उसी कार्यकारी कार्यकाल के दौरान सामने आया है. सुनें Audio:-
नगर पालिका उपाध्यक्ष और प्रभारी अध्यक्ष ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए इसे साजिशकर्ताओं की करतूत बताया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग फालतू में उनकी छवि खराब कर रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में एसपी को आवेदन भी दिया है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









