
'रोज सफाईकर्मियों के साथ चाय-नाश्ता करें AAP MLA,' चुनाव से पहले केजरीवाल ने दिया मंत्र
AajTak
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. केजरीवाल ने कहा, AAP अपनी ईमानदारी और लोगों के प्यार के कारण मजबूत होकर उभरी है और संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा, AAP की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि हमने शासन का एक ईमानदार मॉडल दिया.
आम आदमी पार्टी का आज 13वां स्थापना दिवस है. पार्टी संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा, AAP को बने हुए 12 साल हो गए हैं. आज 13वां जन्मदिन है. यह संयोग नहीं कि संविधान दिवस के दिन ही एक नई पार्टी पैदा हुई. भगवान ने इसी दिन AAP को पैदा किया. यानी भगवान की लग रहा होगा कि संविधान खतरे में है और यही पार्टी इसे बचाएगी.
उन्होंने AAP विधायकों को रोजाना सफाईकर्मियों के साथ चाय-नाश्ता करने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा, मेरे इलाके में जितने सफाईकर्मी रहते हैं, कल (बुधवार) हम उन्हें अपने घर चाय पीने के लिए बुला रहे हैं. गुरुवार से सभी विधायक और पार्षद अपने-अपने घर पर 100-100 या 50-50 के ग्रुप में घर पर बुलाएं. उनके साथ समय बिताएं और उनकी समस्याओं के बारे में जानने की कोशिश करें. काम तो चलता रहता है, थोड़ा वक्त उनके साथ हंसी-खुशी में बिताएं.
'सफाईकर्मियों को घर बुलाकर सम्मान करें'
उन्होंने कहा, MCD में हमारी सरकार बने हुए 2 साल ही हुए हैं. इस दरम्यान हमने दो अच्छे काम कर दिए हैं. MCD में हमारी सरकार बनने से पहले कर्मचारी सालभर सिर्फ तनख्वाह के लिए हड़ताल करते थे. तनख्वाह नहीं मिलती थी. हमारी सरकार आने के बाद किसी को हड़ताल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी. हर महीने के पहले हफ्ते में सबकी तनख्वाह उनके खाते में पहुंच जाती है. दिवाली के समय तो त्योहार से पहले ही अगले महीने की तनख्वाह और बोनस दे दिया जाता है. दूसरा, 8500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को हमने पक्का कर दिया है. सफाई कर्मचारी हमारे समाज के गरीब तबके से आते हैं. मैं अपने सभी एमएलए और काउंलर्स से अपील करना चाहता हूं कि अपने-अपने क्षेत्र के जितने सफाई कर्मचारी हैं, उन्हें अपने घर पर चाय या खाने के लिए जरूर बुलाएं. उनका सम्मान करने के लिए. अगर किसी इलाके में संख्या ज्यादा है तो तीन या चार बार में बुलाकर सम्मान करें. ये बड़े-बड़े नेता गरीबों के घर तो जाते हैं खाना खाने के लिए, लेकिन उन्हें अपने घर कोई नहीं बुलाता है. लेकिन आप अपने घर बुलाइए. उनका सम्मान कीजिए. उनके साथ बैठकर समय बिताइए. हंसिए और खेलिए उनके साथ.
'ये गरीबी का मजाक है'
केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा और कहा, जैसे लोग छुट्टी लेकर कहीं मन बहलाने जाते हैं, कोई गोवा जाता है. वैसे ही बीजेपी वाले झुग्गी टूरिज्म करते हैं. आज शाम बीजेपी के कुछ नेता झुग्गी वालों के यहां रहने जा रहे हैं. यह गरीबी का मजाक है. रहना है तो तीन-चार महीने रह कर देखो.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





