
रोचक हुआ कुश्ती महासंघ का चुनाव, बृजभूषण के करीबी भी मैदान में, 22 यूनिट के समर्थन का दावा
AajTak
WFI के अध्यक्ष पद के लिए 12 अगस्त को चुनाव होने हैं. चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार का दिन आखिरी था. इस चुनाव को लेकर जस्टिस महेश कुमार ने बताया बताया कि अध्यक्ष पद पर एक महिला ने भी आवेदन किया है. उम्मीदवारों के नाम डब्ल्यूएफआई वेबसाइट पर डाले जाएंगे.
भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को होने हैं. चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार का दिन आखिरी था. यूपी से संजय सिंह समेत चार उम्मीदवारों ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. संजय सिंह को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है. चंडीगढ़ कुश्ती संघ से दर्शन लाल ने महासचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि उत्तराखंड से एसपी देसवाल ने बृज भूषण खेमे से कोषाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. बृजभूषण खेमे का दावा है कि उन्हें 25 राज्य इकाइयों में से 22 का समर्थन मिल रहा है और 12 अगस्त को होने वाले WFI चुनावों में सभी 15 पदों पर जीत हासिल करेंगे.
सोमवार को ओलंपिक भवन में उम्मीदवारों ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार के सामने अपना नामांकन दाखिल किया. उन्हें WFI चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिस नियुक्त किया गया है. नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अगस्त है.
मैदान में कितने उम्मीदवार?
जस्टिस महेश कुमार ने बताया कि चार उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर, जबकि तीन वरिष्ठ अपाध्यक्ष, 6 अपाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और 9 उम्मीदवार कार्यकारी सदस्य पद के लिए खड़े हैं. उन्होंने बताया कि 15 पदों पर 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक महिला ने भी आवेदन किया है. उम्मीदवारों के नाम डब्ल्यूएफआई वेबसाइट पर डाले जाएंगे.
बृजभूषण के खिलाफ गवाह थीं अब बनीं उम्मीदवार
डब्ल्यूएफआई कार्यकारी समिति के सदस्यों की सूची में एकमात्र महिला उम्मीदवार अनीता श्योराण हैं जो ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. श्योराण बृजभूषण के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में गवाहों में से एक थीं. बृजभूषण खेमे ने 15 डब्ल्यूएफआई पदों के लिए कुल 18 नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि प्रतिद्वंद्वी खेमों के उम्मीदवार यह बताए बिना चले गए कि वे किन पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










