
रेवाड़ी में Tiger ने फॉरेस्ट टीम पर किया हमला, 2 कर्मचारी घायल
AajTak
अलवर के जंगल से भटक कर एक बाघ हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गया था. इसको रेस्क्यू करने के लिए दो राज्यों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी. रविवार को रेवाड़ी के गांव भटसाना में टाइगर की लोकेशन ट्रैक होने के बाद उसे पकड़ने सरिस्का वन्य विभाग की टीम पहुंची. मगर, बाघ ने विभाग की टीम हमला कर दिया.
हरियाणा के रेवाड़ी में वन्य विभाग की टीम पर टाइगर ने हमला कर दिया. हमले में धर्म सिंह और हीरालाल नाम के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. भटसाना और आसपास के इलाके को वन विभाग की टीमों ने पूरी तरह घेर लिया है. वहीं, बाघ को लेकर अलवर वन मंडल ने अलर्ट जारी किया है.
दरअसल, राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का जंगल से भटक कर एक बाघ हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गया था. इसको रेस्क्यू करने के लिए दो राज्यों की टीम लगातार तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चला रही थी. रविवार को रेवाड़ी के गांव भटसाना में टाइगर की लोकेशन ट्रैक होने के बाद उसे पकड़ने सरिस्का वन्य विभाग की टीम पहुंची. मगर, बाघ ने वन विभाग की टीम हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें- Alwar: टाइगर ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल, वन विभाग ने लिया ट्रेंकुलाइज का फैसला
कर्मचारी हीरालाल का एक हाथ जख्मी
घायल फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी हीरालाल ने बताया कि हम पिछले तीन दिनों से नर बाघ की लोकेशन ट्रैक करने में लगे हुए थे. रविवार सुबह पता चला कि टाइगर गांव भटसाना के खेतों में छिपा हुआ है. सरसों के खेत में जैसे ही बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया, तो अचानक उसने हम पर हमला कर दिया. इस हमले में उनका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है.
मामले में डीसी रेवाड़ी ने कही ये बात

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










