
रेलवे में 8,875 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, जानें डिटेल
AajTak
रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी कर दी है. जानें कौन इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है.
RRB NTPC 2025 Notification Out: रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 8,850 रिक्तियां घोषित की गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती मुख्य रूप से ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए है. इसके लिए 21 अक्टूबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
कहां अप्लाई करें आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर करना होगा.
कौन-कौन से पद हैं? इस भर्ती के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क, टाइपिस्ट और अकाउंट असिस्टेंट जैसे कई पदों पर नौकरी मिलेगी.
यहां चेक करें महतवपूर्ण तारीख इन दिन जारी हुआ नोटिफिकेशन: 29 सितंबर 2025 आवेदन प्रारंभ तिथि: 21 अक्टूबर 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
कितना लगेगा आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : ₹ 500/- एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250/-
रिफंड राशि (सीबीटी के लिए उपस्थित होने पर) सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : ₹ 400/- एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250/- परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान करें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











