
रेलवे में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, जानें डिटेल
AajTak
रेलवे में 4 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है. इस पोस्ट के लिए आवेदन 25 नवंबर से शुरू होंगे. आवेदन करने से पहले जरूरी डिटेल चेक कर लें.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. अगर आप रेलवे के साथ अपना करियर शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत बड़ी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे (उत्तरी रेलवे) ने 4,000 से भी ज्यादा सीटों के लिए अप्रेंटिस की शानदार भर्ती निकाली है. तो चलिए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन.
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से कुल 4,116 पोस्ट भरें जाएंगे. इसके लिए आवेदन 25 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं. यह भर्ती मेरिट (अंकों )के आधार पर होगी. जिसके लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी.
किस यूनिट में कितनी वैकेंसी? लखनऊ (LKO)1,397 दिल्ली (DLI)1,137 फिरोजपुर (FZR)632 अंबाला (UMB)934 मुरादाबाद (MBD)16 कुल- 4,116
क्या है शैक्षिक योग्यता इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. तकनीकी योग्यता की बात करें को आपके पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से) होना जरूरी है.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा आपकी उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.(नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क सामान्य (General)/OBC/EWS को ₹100/ रुपये आवेदन शुल्क लगेंगे. SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं लगेगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












