
रेलवे बोर्ड ने जवान हत्याकांड के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल किए सख्त, ट्रेन कोच अटेंडेंट और सफाई कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी
AajTak
हालिया घटना में कोच अटेंडेंट ने बेडशीट को लेकर हुए विवाद के बाद एक सेना के जवान की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को ट्रेन में मौजूद सभी कर्मचारियों का व्यापक पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. बोर्ड ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह तत्काल आवश्यक हो गया है.
रेलवे बोर्ड ने हाल ही में जम्मू तवी-साबरमती एक्सप्रेस में एक कोच अटेंडेंट द्वारा आर्मी जवान की चाकू मारकर हत्या करने की घटना के बाद 18 जोनों को सभी ऑन-बोर्ड कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ (एसी कोच अटेंडेंट, OBHS स्टाफ, लिनेन वितरण कर्मी आदि) की तत्काल और व्यापक पुलिस वेरिफिकेशन पूरी करने का निर्देश दिया है.
CMM पोर्टल पर अपडेट होगा डेटा
बोर्ड ने स्पष्ट कहा कि ये प्रक्रिया कोचिंग मेंटेनेंस मैनेजमेंट (CMM) पोर्टल पर तुरंत अपडेट की जाए, ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो सके. ये घटना 4 नवंबर को जम्मू तवी-साबरमती एक्सप्रेस में उस समय घटी जब वह उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के बीकानेर डिवीजन से गुजर रही थी.
18 जोनों के महाप्रबंधकों को लिखा पत्र
रेलवे बोर्ड ने सभी 18 जोनों के महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में कहा, 'हाल ही में एक ट्रेन में हुई घटना के मद्देनजर ये सुनिश्चित करना और भी जरूरी हो गया है कि सभी ट्रेन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का व्यापक पुलिस सत्यापन पूरा किया जाए और उसे तुरंत सीएमएम (कोचिंग रखरखाव प्रबंधन) पोर्टल पर अपडेट किया जाए.'
इसमें कहा गया है, 'क्षेत्रीय रेलवे को स्थिति की जांच करनी चाहिए, लंबित मामलों की पहचान करनी चाहिए और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहिए.'

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









