
रेप केस में देश में नंबर 1 होने पर राजस्थान के मंत्री ने दिया विवादित बयान
AajTak
राजस्थान रेप के मामलों में देश में नंबर एक पर पहुंच गया है. उधर, राजस्थान के संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने इस मामले पर शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान रेप के मामलों में नंबर एक पर है तो है. अब राजस्थान मर्दों का प्रदेश बन गया है.
राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है. जो कि काफी चिंताजनक भी है, लेकिन दुष्कर्म के इन्हीं आंकड़ों के बीच राजस्थान में संसदीय कार्यमंत्री शान्ति धारीवाल का एक बयान काफी चर्चा में आ गया है. बता दें कि रेप के मामले में राजस्थान के देश में नंबर एक पर पहुंचने के बाद राज्य के मंत्री शांति धारीवाल का बयान सामने आया है. संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि अब तो राजस्थान मर्दों का प्रदेश है. इसके बाद मंत्री के पास बैठे कांग्रेस के विधायक भी मंत्री के बयान से सहमत दिखे.
दरअसल, मंत्री शांति धारीवाल राजस्थान विधानसभा में बुधवार को एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. इस दौरान वे दुष्कर्म के आंकड़े बता रहे थे. उन्होंने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है. फिर बोलते-बोलते अचानक धारीवाल रुक गए. थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि अब राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है तो है.
फिर कुछ देर रुक कर पीछे बैठे साथी कांग्रेस विधायकों से मुखातिब हुए धारीवाल ने कहा कि 'अब राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है'. धारीवाल के इस बयान पर पीछे बैठे उनके साथी विधायक मुस्कुरा दिए. इनमें कुछ मंत्री भी शामिल थे. धारीवाल, मंत्री महेश जोशी की तरफ देखकर बोल रहे थे. उधर, मंत्री के इस बयान को विधानसभा के यू-ट्यूब चैनल और रिकॉर्ड से हटा दिया गया.
बता दें कि 2021 में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ 21 हजार 832 अपराध यानी हर दिन 60 महिलाएं शिकार हुई हैं. रेप-छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राज्य में 2021 में दुष्कर्म के 6 हजार 337 मामले सामने आए हैं जबकि छेड़छाड़ के 9 हजार 079 मामले सामने आए हैं. वहीं, अपहरण के 5 हजार 964 और दहेज हत्या के 452 मामले सामने आए है.
ये भी पढ़ें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









