
रेप और किडनैपिंग का आरोपी 8 साल बाद हो सका गिरफ्तार, 2016 में वारदात को दिया था अंजाम
AajTak
हरियाणा के नूंह में रेप और किडनैपिंग के आरोपी को 8 साल बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने राजस्थान में साल 2016 में वारदात को अंजाम दिया था.
हरियाणा के नूंह जिले (Nuh) में रेप और किडनैपिंग (kidnapping) का आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार हुआ है. पुलिस का कहना है कि आरोपी राजस्थान में रेप और अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था. वह पिछले आठ वर्षों से फरार था.
एजेंसी के अनुसार, नूंह पुलिस ने बताया कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसके बारे में राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी गई है. उसकी पहचान राजस्थान के डीग के परेही गांव के रहने वाले आमिर के रूप में हुई है. आमिर को सोमवार को नूंह जिले से गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: आगरा की मस्जिद में मिली खून से सनी महिला की लाश, पुलिस बोली- रेप की पुष्टि नहीं, 10 दिन बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं
नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आमिर पर आरोप है कि उसने साल 2016 में किडनैप और रेप की वारदात को अंजाम दिया था. यह मामला राजस्थान के डीग के पहाड़ी थाना इलाके में दर्ज किया गया था. इसी केस में वह वांछित चल रहा था.
यह भी पढ़ें: UP: बांदा में बच्चे का इलाज कराने गई महिला से गैंगरेप, पति के दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले आठ वर्षों से फरार था. फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह अन्य मामलों में शामिल रहा है या नहीं. नूंह पुलिस का कहना है कि आरोपी को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






