
रेपो रेट में इजाफे से सभी लोन महंगे, फिर क्यों नहीं बढ़ रहा सेविंग अकाउंट पर ब्याज?
AajTak
रिजर्व बैंक के रेपो रेट में इजाफा करने के बाद देश के बैंक FD की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. लेकिन सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर स्थिर है. मई 2022 से लेकर अब तक कुल 6 बार रेपो रेट में इजाफा हो चुका है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) में 25 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है. इस वजह से लोन महंगे हो गए हैं. हालांकि, देश के प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं. लेकिन सेविंग अकाउंट्स (Saving Account) पर ब्याद दरों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. इस वजह लोग सेविंग अकाउंट्स में पैसे रखने से बच रहे हैं. मौजूदा वित्त वर्ष में मई 2022 से लेकर अब तक रेपो रेट में रिजर्व बैंक ने 2.50 फीसदी का इजाफा किया है.
FD की ब्याज दरों में इजाफा
इस दौरान देश के प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने एक साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में 0.35-2.75 फीसदी का इजाफा किया है. दो साल से तीन साल के लिए FD पर 0.35-2.25 फीसदी का इजाफा ब्याज दरों में हुआ है.
दिसंबर तक बीते एक साल में डिपॉजिट रेट्स औसतन 0.74 फीसदी बढ़ गए हैं. इस बीच लोन की ब्याज दरें 0.66 फीसदी बढ़ी हैं. लेकिन सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरें तीन फीसदी पर ही स्थिर हैं. इस वजह से बैंक के करंट और सेविंग अकाउंट में हल्की गिरावट देखी गई है. करंट अकाउंट बैंकों के लिए पूंजी जुटाने के किफायती सोर्स होते हैं.
स्थिर है सेविंग अकाउंट की ब्याज दर
क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले तीन फाइनेंसियल ईयर में सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें 2.70-3 फीसदी पर स्थिर बनी हुई हैं. इससे पहले सालाना औसतन चार फीसदी थीं. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले तीन साल में लोन की औसत दरें 0.70 फीसदी और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें एक फीसदी तक बढ़ी हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











