
रेणुकास्वामी हत्याकांडः अभिनेता दर्शन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी बेंगलुरु पुलिस
AajTak
इसी साल दर्शन को 11 जून के दिन गिरफ्तार किया गया था. उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य इस मामले में सह-आरोपी हैं. पवित्रा बेंगलुरु जेल में बंद हैं और अन्य आरोपी राज्य की विभिन्न जेलों में बंद हैं; उनमें से कुछ को हाल ही में जमानत मिली थी.
Renukaswamy Murder Case: बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने मंगलवार को बताया कि रेणुकास्वामी हत्याकांड के आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए जल्द ही बेंगलुरु पुलिस सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी.
47 वर्षीय एक्टर दर्शन चार महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 30 अक्टूबर को जमानत पर बेल्लारी जेल से बाहर आए थे. कुछ ही घंटों पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें रीढ़ की सर्जरी के लिए चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह की राहत दी थी.
पीटीआई के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर दयानंद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रक्रिया जारी है और जल्द से जल्द हम सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेंगे.
आपको याद दिला दें कि दर्शन को 11 जून के दिन गिरफ्तार किया गया था. उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य इस मामले में सह-आरोपी हैं. पवित्रा बेंगलुरु जेल में बंद हैं और अन्य आरोपी राज्य की विभिन्न जेलों में बंद हैं; उनमें से कुछ को हाल ही में जमानत मिली थी.
पुलिस के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई थी. उसकी लाश नौ जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक तूफानी जल नाले के पास मिली थी.
चित्रदुर्ग में दर्शन के प्रशंसक क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को यहां आरआर नगर में एक शेड में इस बहाने से लाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहता है. इसी शेड में उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








