
रेणुकास्वामी मर्डर केस: जमानत पर रिहा कन्नड़ एक्टर दर्शन आर्म्स लाइसेंस के लिए हाईकोर्ट पहुंचे
AajTak
रेणुकास्वामी मर्डर केस में जमानत पर चल रहे कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा ने अपने आर्म्स लाइसेंस के अस्थायी निलंबन को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है. कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि दर्शन एक मशहूर एक्टर हैं. इस वजह से उनको और उनके परिवार पर जान का खतरा लगातार बना रहता है.
रेणुकास्वामी मर्डर केस में जमानत पर चल रहे कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा ने अपने आर्म्स लाइसेंस के अस्थायी निलंबन को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है. कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि दर्शन एक मशहूर एक्टर हैं. इस वजह से उनको और उनके परिवार पर जान का खतरा लगातार बना रहता है. ऐसे में उनके आर्म्स लाइसेंस को बहाल किया जाना चाहिए.
पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर दर्शन को हाई प्रोफाइल रेणुका स्वामी मर्डर केस में जमानत दी थी. हाईकोर्ट के इस फैसले को कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती थी. लेकिन इस याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने दर्शन थुगुदीपा, पवित्रा गौड़ा सहित पांच आरोपियों को राहत दे दी. कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया.
बताते चलें कि एक्टर दर्शन थुगुदीपा, उनकी महिला मित्र पवित्रा गौड़ा सहित 17 लोगों पर रेणुकास्वामी के मर्डर का आरोप है. इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने 3991 पेज की चार्जशीट दाखिली की थी, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए थे. इसमें बताया गया कि दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी के साथ बहुत बर्बरता की थी. दर्शन ने रेणुकास्वामी के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी थी.
इतना ही ही नहीं उसके सिर और छाती पर भी जोरदार हमला किया था. रेणुकास्वामी को बेंगलुरु के पट्टनगेरे के एक शेड में रखा गया था. वारदात वाले दिन शाम 4.30 बजे पवित्रा गौड़ा, विनय और प्रदोष स्कॉर्पियो कार में वहां गए. इसके बाद एक्टर दर्शन भी वहां पहुंचे. उससे पहले पीड़ित की अन्य आरोपियों ने खूब पिटाई की थी. वहां जाते ही दर्शन ने रेणुकास्वामी का मोबाइल चेक किया.
उसमें अश्लील तस्वीरें देखने के बाद उस पर लातों की बरसात कर दी. दर्शन की मार की वजह से पीड़ित जमीन पर गिर गया. इसके बाद एक्टर ने अपना एक पैर उसकी छाती पर रखा और जोर से धक्का दिया. फिर उसके सिर के बाएं हिस्से पर अपने जूते से जोर से मारा. इस हमले से उसके बाएं कान पर गंभीर चोटें आईं. इतने से भी मन नहीं भरा तो पीड़ित की पैंट उतारने के लिए कह दिया.
दूसरे आरोपी पवन को रेणुकास्वामी की पैंट उतार दी. फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर अपने जूते से जोरदार प्रहार किया. पुलिस पूछताछ में दर्शन ने बताया था, "मैं पवित्रा गौड़ा के साथ 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हूं. वो मेरे आरआर नगर के घर से 1.5 किलोमीटर दूर रहती हैं. मुझे 8 जून को दोपहर 3 बजे रेणुका के अपहरण के बारे में पता चला, जब मैं स्टोनी ब्रूक में था.''

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










