
रेखा गुप्ता अटैक केस में AI फोटो का इस्तेमाल होना सिर्फ गलत नहीं, बड़े खतरे की आहट है
AajTak
दिल्ली से बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को आम आदमी पार्टी से जोड़ते हुए एक फर्जी फोटो शेयर की है. फैक्ट-चेक में मालूम हुआ है कि फोटो फर्जी है - एक गंभीर केस में ऐसी राजनीति फोटोशॉप के बाद AI के गलत इस्तेमाल के खतरे की तरफ इशारा करती है.
रेखा गुप्ता पर हमला बेहद गंभीर मामला है. और, उस पर शुरू हुई राजनीति और ज्यादा गंभीर है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी की पुरानी अदावत अपनी जगह है, लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद बीजेपी विधायक ने आम आदमी पार्टी के विधायक को जिस तरह कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है, वो तरीका सही नहीं है.
20 अगस्त, 2025 को जन सुनवाई के दौरान फरियादी बनकर पहुंचे एक शख्स ने अचानक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था. हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो गई - लेकिन हमले के कुछ देर बाद ही जो राजनीति शुरू हो गई, वो अपेक्षित तो थी लेकिन वो तरीका नहीं.
जैसे ही हमलावर के बारे में ज्यादा जानकारी मिली, फटाफट उसका गुजरात कनेक्शन जोड़ दिया गया. गुजरात में अरविंद केजरीवाल बीजेपी को आने वाले चुनाव में चैलेंज करने की तैयारी कर रहे हैं. खासकर विसावदर उपचुनाव में गोपाल इटालिया के चुनाव जीत जाने के बाद.
बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने हमले के आरोपी के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने का दावा कर दिया. आम आदमी पार्टी की तरफ से हरीश खुराना के दावे को तत्काल प्रभाव से खारिज भी कर दिया गया. हरीश खुराना दिल्ली के मोती नगर से विधायक हैं, और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हैं.
असल में, हरीश खुराना ने सोशल साइट X पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया से जान पहचान है. गोपाल इटालिया ने तो सवाल उठाया ही था, आज तक के फैक्ट-चेक में मालूम हुआ कि बीजेपी विधायक की शेयर की हुई तस्वीर फर्जी है, और AI से बनाई गई है.
रेखा गुप्ता केस और AI फोटो पॉलिटिक्स

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







