
रेकी करना है तो करिए, मारने का जज्बा है तो आ जाइए... पप्पू यादव ने जान से मारने की धमकी पर दिया जवाब
AajTak
पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है. अब इस पर पप्पू यादव ने जवाब दिया है और बीजेपी व केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है.
पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बार उन्हें धमकी वॉट्सऐप के जरिए दी गई है और कहा गया है कि 2 से 3 दिन में उनकी हत्या कर दी जाएगी. कॉल पाकिस्तानी नंबर से की गई थी. वहीं, अब इस पर पप्पू यादव ने जवाब देते हुए केंद्र सरकार व बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: 'बर्थडे से पहले मार देंगे...', सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान नंबर से आया कॉल
पप्पू यादव ने कहा है कि परिवार को बीच में लाना बंद कर दें. क्योंकि उनकी लड़ाई मुझसे है. सरकार के सिस्टम को मुझसे खुन्नस है... और लड़ाई मेरी विचारधारा से है. ऐसे में परिवार का नाम लेना बंद कर दें. अगर परिवार की बात होगी तो फिर मेरे रास्ते अलग होंगे.
पप्पू यादव ने कहा कि मैं मर्यादा में रहकर जीता हूं. मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए. सरकार की तरफ से अपराधी को जो-जो कोआपरेट करना था, किया गया. मुझे मरने का जज्बा होगा तो मैं आऊंगा और आपको मारने का जज्बा है तो आप आ जाइए. मैं घूम रहा हूं. आप कहते हैं न कि रेकी कर रहा हूं. करिए...लेकिन परिवार की चर्चा कभी मत करिए.
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया कॉल
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग जो परिवार की बात करते हैं, उनके परिवार में भी मां, बहन और बेटियां हैं. सरकार के सिस्टम की खुन्नस मुझसे है और सरकार की लड़ाई मेरे विचारधारा से हैं. इसलिए मुझसे लड़िए...मेरे परिवार को बीच में मत लाइए. उन्होंने कहा कि सोमवार को जो धमकी आई है, उसको लेकर मैं गृह मंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









