
रूस-यूक्रेन युद्ध का अब होगा The END? समझौते के लिए ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से की बात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात की है. इस बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत की. हमने शांति प्राप्त करने के अवसरों के बारे में लंबे समय तक बात की. हम अमेरिका के साथ मिलकर, रूसी आक्रामकता को रोकने और एक स्थायी, विश्वसनीय शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने अगले कदमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से बात करने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात की है. दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई है. इस बातचीत के बारे में जेलेंस्की ने जानकारी दी है. ट्रंप के पुतिन और जेलेंस्की से बात करने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि लंबे वक्त से रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष रुक सकता है. वहीं, ट्रंप से बातचीत के दौरान पुतिन ने उन्हें (ट्रंप) मॉस्को आने के लिए आमंत्रित किया है.
जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, 'मैंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत की. हमने शांति प्राप्त करने के अवसरों के बारे में लंबे समय तक बात की, टीम स्तर पर एक साथ काम करने की हमारी तत्परता और यूक्रेन की तकनीकी क्षमताओं पर चर्चा की, जिसमें ड्रोन और अन्य उन्नत उद्योग शामिल हैं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं कि हम साथ में काम कर सकते हैं. इसमें उन्होंने दिलचस्पी दिखाई है.
उन्होंने लिखा कि हमने सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट के साथ अपनी चर्चा और सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और संसाधन साझेदारी पर एक नए डॉक्यूमेंट की तैयारी के बारे में भी बात की. राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी बातचीत की जानकारी साझा की. यूक्रेन से ज़्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता. अमेरिका के साथ मिलकर, हम रूसी आक्रामकता को रोकने और एक स्थायी, विश्वसनीय शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने अगले कदमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, चलो इसे पूरा करते हैं.
उन्होंने कहा कि हम आगे संपर्क बनाए रखने और आगामी बैठकों की योजना बनाने पर सहमत हुए हैं.
पुतिन से ट्रंप ने की बातचीत
इससे पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध, मिडिल ईस्ट के तनाव, एनर्जी, एआई, डॉलर सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की. इस बारे में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत की जानकारी दी थी. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने के लिए आमंत्रित किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










