
रूस ने अपने अहम फैसले में 'भारतीय अधिकारी' का नाम लेकर चौंकाया
AajTak
यूक्रेन के डोनबास इलाके को अपने देश में शामिल करने के लिए हाल में ही वहां जनमत संग्रह करवाया है. वहां की मीडिया ने व्यापक रूप से साझा किए गए रूस के आधिकारिक संदेश में कहा कि ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, सीरिया, टोगो, स्पेन, कोलंबिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना, सर्बिया, भारत, आइसलैंड के प्रतिनिधि और लातविया के प्रतिनिधि डोनेट्स्क और मेकेवका में मतदान केंद्रों पर पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे.
यूक्रेन के डोनबास इलाके में हुए जनमत संग्रह में एक भारतीय अधिकारी की कथित मौजूदगी पर विवाद शुरू हो गया है.
रूसी मीडिया की तरफ से कहा गया कि डोनबास में जनमत संग्रह के दौरान पर्यवेक्षक के तौर पर भारत का एक अधिकारी भी मौजूद था.
रूस ने यूक्रेन के इस इलाके को अपने देश में शामिल करने के लिए हाल में ही वहां जनमत संग्रह करवाया है.
वहां की मीडिया ने व्यापक रूप से साझा किए गए रूस के आधिकारिक संदेश में कहा कि ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, सीरिया, टोगो, स्पेन, कोलंबिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना, सर्बिया, भारत, आइसलैंड के प्रतिनिधि और लातविया के प्रतिनिधि डोनेत्सक और मेकेवका में मतदान केंद्रों पर पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे.
रूस और यूक्रेन की जंग शुरू होने के बाद से भारत लगातार रूस और यूक्रेन एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने का आग्रह करता रहा. ऐसे में भारत के एक अधिकारी की जनमत संग्रह में मौजूदगी ने नए विवाद को जन्म दे दिया है.
भारत का हालांकि इस जनमत संग्रह पर फिलहाल तटस्थ रुख है. रूस ने अपने बयान में पूर्णिमा आनंद नाम की एक अधिकारी का नाम लिया है और कहा है कि वह जनमत संग्रह के दौरान भारत से एक पर्यवेक्षक के रूप में वहां मौजूद थीं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











