
रूस, चीन, पाकिस्तान, ट्रंप, गुजरात दंगे और AI... लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में PM मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें
AajTak
लेक्स फ्रिडमैन से चर्चा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मेरी ताकत मोदी नहीं 140 करोड़ देशवासी, हजारों साल की महान संस्कृति मेरा सामर्थ्य है. मैं जहां भी जाता हूं, मोदी नहीं जाता है, हजारों साल की वेद से विवेकानंद की महान परंपरा को 140 करोड़ लोगों, उनके सपनों को लेकर, उनकी आकांक्षाओं को लेकर निकलता हूं. इसलिए मैं दुनिया के किसी नेता को हाथ मिलाता हूं तो मोदी हाथ नहीं मिलाता बल्कि 140 करोड़ लोगों का हाथ होता है. तो सामर्थ्य मोदी का नहीं भारत का है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) के साथ तीन घंटे 17 मिनट की लंबी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान, चीन, रूस समेत वैश्विक राजनीति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के उनके जीवन पर प्रभाव जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की.
लेक्स फ्रिडमैन से चर्चा की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मेरी ताकत मोदी नहीं 140 करोड़ देशवासी, हजारों साल की महान संस्कृति मेरा सामर्थ्य है. मैं जहां भी जाता हूं, मोदी नहीं जाता है, हजारों साल की वेद से विवेकानंद की महान परंपरा को 140 करोड़ लोगों, उनके सपनों को लेकर, उनकी आकांक्षाओं को लेकर निकलता हूं. इसलिए मैं दुनिया के किसी नेता को हाथ मिलाता हूं तो मोदी हाथ नहीं मिलाता बल्कि 140 करोड़ लोगों का हाथ होता है. तो सामर्थ्य मोदी का नहीं भारत का है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम शांति की बात करते हैं तो विश्व हमें सुनता है. क्योंकि ये बुद्ध की भूमि है, महात्मा गांधी की भूमि है. हम संघर्ष के पक्षधर है ही नहीं बल्कि हम समन्वय के पक्ष के हैं. हम ना प्रकृति से संघर्ष चाहते हैं, ना राष्ट्रों के बीच संघर्ष चाहते हैं. हम समन्वय चाहने वाले लोग हैं और अगर हम इसमें कोई भूमिका अदा कर सकते हैं तो हमने अदा करने का प्रयास किया है.
भारत-चीन के रिश्तों पर क्या बोले PM मोदी?
फ्रिडमैन के साथ इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने चीन के साथ भारत के संबंधों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जब दो पड़ोसी होते हैं तो मतभेद होना स्वाभाविक है. ऐसे में बातचीत ही यह सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है कि मतभेद विवाद में तब्दील ना हो.
फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से सवाल किया कि आप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक-दूसरे को दोस्त मानते हैं. हाल के तनावों को कम करने और चीन के साथ संवाद और सहयोग को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए उस दोस्ती को कैसे फिर से मजबूत किया जा सकता है? इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध कोई नई बात नहीं है. दोनों देशों की संस्कृतियां और सभ्यताएं प्राचीन हैं. आधुनिक दुनिया में भी, दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. यदि आप ऐतिहासिक अभिलेखों को देखें, तो सदियों से भारत और चीन ने एक-दूसरे से सीखते रहे हैं. और दोनों मिलकर दुनिया की भलाई के लिए काम करते रहे हैं.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









