
रुको, आगे खतरा है! बारात से पहले दलित दूल्हे को पुलिस का अलर्ट, दबंगों ने उखाड़े टेंट
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. हाल ही में शिकार करने पहुंचे आरोपियों ने गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं अब राजगढ़ जिले में दलित युवक की शादी कराने पहुंची पुलिस पर दबंगों ने पथराव कर दिया. शादी में लगा टेंट भी उखाड़ दिया. असामाजिक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के पिपलिया कला गांव में दलित युवक की शादी कराने पहुंची पुलिस पर दबंगों ने पथराव कर दिया. इस हमले में पुलिस की गाड़ी का कांच फूट गया और शाही समारोह के लिए लगे टेन्ट-तंबू उखाड़ दिए गए. पुलिस ने अपने बचाव में बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े. जैसे-तैसे असामाजिक तत्वों को वहां से तितर-बितर किया. फिर आसपास के थानों का गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया. पाटन खुर्द गांव से दलित युवक राहुल मेघवाल की बारात पिपलिया कला गांव के 4 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने रुकवा दी. कहा, आप रुक जाइए! अभी खतरा है. पूरी घटना की जानकारी लगते ही देर रात कलेक्टर-एसपी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया. इसके बाद बारात को पुलिस के साए में लाया गया.
खिलचीपुर एसडीओपी आनंद राय दूल्हे और उसके पिता को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ पिपलिया कला गांव ले गए. पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दुल्हन के घर से 50 मीटर पहले ही दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर बारात निकाली गई और शादी कराई गई.
मेघवाल समाज प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली हमारी बारात को रोका जाएगा. हमने एसडीओ साहब को आवेदन देकर बताया कि हमारे साथ घटना घट सकती है. आज हम बरात लेकर आए. पुलिस-प्रशासन ने 3 किलोमीटर पहले हमें रोक दिया. असामाजिक तत्वों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया. 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने गांववालों को समझाइश दी. फिर बारातियों को बुलाया गया. हमें एक किलोमीटर का बारात निकलनी थी, लेकिन दुल्हन के घर से 50 मीटर पहले ही दूल्हे को घोड़ी पर बिठाया गया. पूरी बारात भी नहीं आ पाई.
दूल्हा राहुल मेघवाल ने बताया कि पूरे मार्केट से बारात गुजरनी थी. लेकिन हमको लाकर दुल्हन के घर के बाहर ही खड़ा कर दिया. 250 बाराती शामिल थे. यहां 150 बाराती ही आए और 100 वापस लौट गए. पुलिसवालों ने पहले ही सूचना देते हुए कहा था कि आप रुक जाइए, कुछ भी दुर्घटना हो सकती है. हम रुक गए. 3 किलोमीटर पहले फिर हमने डेढ़ घंटे तक इंतजार भी किया.
एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि गांव के मेघवाल समाज में लड़की की शादी थी. बारात आ रही थी. इसका कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध किया गया. सुरक्षा में पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ. पर्याप्त बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले चलाए गए. पुलिस ने पर्याप्त फोर्स का इस्तेमाल करते हुए शादी संपन्न कराई. असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही जारी है. देखें Video:
खिलचीपुर SDM पल्लवी वैद्य ने बताया कि पिपलिया कला गांव में बारात आनी थी. लड़के वालों की तरफ से आवेदन आया था. पुलिस ने नजदीक गांव छापीहेड़ा जाकर लड़के पक्ष को आश्वस्त किया कि वहां पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है. आप आइए और बारात पूरी आई. पिपलिया कला गांव में दूल्हे को घोड़ी पर भी चढ़ाया गया. शादी का समारोह संपन्न करवाया गया. पुलिस पर कुछ पथराव हुआ है. दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



