
'सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? 295...', Exit Poll का विरोध करते हुए राहुल गांधी को क्यों याद आए पंजाबी सिंगर
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'यह एग्जिट पोल नहीं है. यह उनका फैंटेसी पोल है.' जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? 295.'
देशभर में 18वीं लोकसभा के चुनाव पूरे हो चुके हैं. ऐसे में सभी राज्यों को लेकर एग्जिट पोल साफ हो चुके हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ NDA को 361-401 सीटें मिल रही हैं. तो वहीं INDIA ब्लॉक को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा भी अन्य एग्जिट पोल्स में NDA की ही सरकार बनती दिख रही है. इससे स्थिति साफ हो चुकी है कि INDIA ब्लॉक को हार मिल रही है.
लेकिन वहीं दूसरी ओर INDIA ब्लॉक का दावा है कि वे 295+ सीटें जीत रहे हैं. इसके लिए कांग्रेस ने आंकड़ा भी जारी किया है और बताया कि विपक्षी गठबंधन को किस राज्य से कितनी सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'यह एग्जिट पोल नहीं है. यह उनका फैंटेसी पोल है.' जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? 295.'
सिद्धू मूसेवाला का गाना है 295
दरअसल 295 एक गाने का नाम है. जिसे कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने गाया था. साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस सदस्य थे और 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. लेकिन उन्हें हार मिली.
राहुल ने क्यों किया सिद्धू का जिक्र
राहुल के इस गाने के बारे में बताने का मतलब है कि INDIA को 295 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं. बीते दिन भी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ऐलान किया था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295 सीट से ज्यादा जीतेगा. दरअसल कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक हुई थी. इसमें लोकसभा चुनाव की समीक्षा हुई थी. खड़गे ने बताया कि करीब ढाई घंटे ये मीटिंग चली थी जिसमें कई मुद्दों पर बात हुई.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



