
5 राज्य, 129 सीटें... क्यों चौंका रहा दक्षिणी राज्यों का एग्जिट पोल? बीजेपी ने कैसे साउथ प्लान पर किया फोकस
AajTak
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल अनुमानों में दक्षिणी राज्यों के अनुमान चौंका रहे हैं. दक्षिण के पांच राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें हैं और इसे इंडिया ब्लॉक की मजबूत पिच माना जा रहा था लेकिन दक्षिण की जमीन पर एग्जिट पोल में बीजेपी की सीटें 2019 के मुकाबले दोगुनी हो जाने के अनुमान जताए गए हैं.
लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान आ चुके हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, इंडिया ब्लॉक को 131 से 166 और अन्य को 8 से 20 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा में सीटों का नुकसान होने के अनुमान एग्जिट पोल में जताए गए हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं. एग्जिट पोल में सबसे अधिक चौंकाने वाले अनुमान रहे दक्षिण भारत के.
विपक्षी पार्टियां जिस दक्षिण में बीजेपी को लगभग साफ मानकर चल रही थीं, उस रीजन में कमल निशान वाली पार्टी सबसे अधिक चौंका रही है. दक्षिण भारत के पांच राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में लोकसभा की कुल 129 सीटें हैं. इन पांच राज्यों में से एक कर्नाटक ही ऐसा है जहां बीजेपी सरकार भी चला चुकी है. बीजेपी को 2019 के चुनाव में इन 129 सीटों में से 29 पर जीत मिली थी.
बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को इस बार दक्षिण के इन पांच राज्यों में 59 से 67 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को तेलंगाना की 17 में 11 से 12, आंध्र प्रदेश की 25 में 21 से 23, कर्नाटक की 28 में 23 से 25, तमिलनाडु की 39 में दो से चार और केरल की 20 में दो से तीन मिलने के अनुमान एग्जिट पोल में जताए गए हैं.
क्यों चौंका रहा दक्षिण के राज्यों का एग्जिट पोल
दक्षिण भारत के राज्यों का एग्जिट पोल चौंका रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में खाता खोलना भी बीजेपी के लए बड़ी चुनौती रहा है. 2019 के चुनाव नतीजों की ही बात करें तो बीजेपी इन 129 में से 29 सीटें ही जीत सकी थी. इसमें भी 25 सीटें कर्नाटक की थीं. यानि कर्नाटक की 28 सीटें निकाल दें तो बीजेपी चार राज्यों की 101 सीटों में से महज चार सीटें ही जीत सकी थी और ये सभी सीटें तेलंगाना की थीं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



