
ममता और नवीन पटनायक बंगाल और ओडिशा में BJP को पांव जमाने से क्यों नहीं रोक पाये?
AajTak
Exit Poll 2024 ने साफ कर दिया है कि दक्षिण भारत में एंट्री के साथ ही बीजेपी ने पश्चिम बंगाल ओडिशा में पांव जमाना शुरू कर दिया है - आखिर ममता बनर्जी और नवीन पटनायक कहां चूक गये?
ममता बनर्जी के तेवर और उनकी रणनीति देखकर तो लगा था कि वो लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव जैसा कमाल दिखाने का इंतजाम कर चुकी हैं, लेकिन ये क्या उनके लिए तो 2019 में जीती सीटों का आंकड़ा बरकरार रख पाना भीा मुश्किल लग रहा है.
2014 में 34 लोकसभा सीटों पर काबिज ममता बनर्जी ने 2019 में भी 22 सीटें जीती थी, और बीजेपी को 18 सीटों पर ही रोक दिया था - लेकिन इस बार, तो 18 और 22 कौन कहे बीजेपी के तो 26-31 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है - और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के हिस्से में महज 11 से 14 सीटें ही मिलती लगती हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.
ओडिशा की बात करें तो एनडीए के हिस्से में 18 से 20 सीटें जाती लग रही हैं, और 2014 में 21 में से 20 सीटों पर कब्जा कर लेने वाली मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी के खाते में 0-2 सीटें ही जमा होती लग रही हैं.
2019 में 8 सीटों के नुकसान से 12 पर पहुंची बीजेपी को 10 सीटों का नुकसान होना कहीं से भी अच्छे राजानीतिक संकेत नहीं हैं - अब तो ले देकर नवीन पटनायक की सारी उम्मीदें ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं.
दिल्ली के चक्कर में ममता कहीं बंगाल तो नहीं गंवा रही हैं?
2019 में बीजेपी ने एक झटके में ममता बनर्जी की बंगाल की दीवार में सेंध लगा दी थी, और लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी में बस थोड़ा ही पीछे रही. ममता बनर्जी के लिए ये जोर का झटका ही नहीं, बहुत बड़ा सदमा भी था - वो तभी से सतर्क हो गईं, और 2021 के विधानसभा चुनावों में साबित भी कर दीं. चुनाव कैंपेन के लिए प्रशांत किशोर की मदद ली, और बीजेपी को 100 सीटों तक भी नहीं पहुंचने दिया.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







