
रिहायशी इलाके में भालू की एंट्री से मची अफरा-तफरी... लोगों ने शोर मचाकर और पटाखा फोड़कर भगाया
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाना की कॉलोनी में एक भालू घुस आया, जिससे कॉलोनी में दहशत फैल गई. लोगों ने शोर मचाकर और पटाखा फोड़कर भालू को भगाया. यह इलाका बोथा फॉरेस्ट से सटा होने के कारण अक्सर जंगली जानवर पानी और खाने की तलाश में आते हैं. एक दिन पहले भी तेंदुआ इसी कॉलोनी में घुस आया था.
महाराष्ट्र के बुलढाना की महाडा कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी में एक भालू घुस आया. यहां रात 9 से 10 बजे के बीच कॉलोनीवासियों को भालू की मौजूदगी की भनक लगी, इससे हड़कंप मच गया. एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू कॉलोनी में इधर-उधर टहल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. जान बचाने के लिए कई लोग अपने घरों में दुबक गए, वहीं कुछ लोगों ने शोर मचाकर और पटाखा फोड़कर भालू को भगाने की कोशिश की. कुछ देर बाद भालू इलाके से भाग गया.
बुलढाना शहर के आसपास बोथा फॉरेस्ट फैला हुआ है, जिसकी सीमाएं कई रिहायशी इलाकों से लगती हैं. यही कारण है कि गर्मी के मौसम में जंगल से जंगली जानवर, खासकर भालू, तेंदुए और जंगली सूअर पानी और भोजन की तलाश में शहर की ओर चले आते हैं.
यह भी पढ़ें: भालू का गुस्सा देख भागे जंगल के राजा... दुम दबाकर भागा टाइगर, वीडियो में कैद हुआ रोमांचक नजारा
इस घटना से ठीक एक दिन पहले भी इसी महाडा कॉलोनी में एक तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई थी. लगातार दो दिनों में वन्यजीवों की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से अपील की है कि इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं. कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा अब खतरे में है. लोग रात को बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक भी चिंतित हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










