
रिश्वत की पेशकश करने वाली डिजाइनर अनिक्षा गिरफ्तार, फडणवीस की पत्नी ने लगाया था आरोप
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया जब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक डिजाइनर पर उन्हें रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगा दिया. अब मुंबई पुलिस ने उस डिजाइनर को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया जब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक डिजाइनर पर उन्हें रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगा दिया. अब मुंबई पुलिस ने उस डिजाइनर को गिरफ्तार कर लिया है. डिजाइनर का नाम अनिक्षा है जो कई महीनों से अमृता के संपर्क में थी.
जानकारी के लिए बता दें कि अनिक्षा नाम की एक महिला ने अप्रत्यक्ष रूप से अमृता फडणवीस को धमकी दी, साजिश रची और 1 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की थी. उस धमकी के बाद ही अमृता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया. संबंधित आरोपी महिला करीब 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी. आरोपी महिला और उसके पिता ने अमृता फडणवीस को एक अपराध में मदद मांगने वाले सट्टेबाजों के बारे में जानकारी देने की पेशकश की थी.
यहां ये जानना जरूरी है कि अनिक्षा सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की बेटी है. अनिल पर महाराष्ट्र, गोवा और असम में सरकारी अधिकारियों को धमकी देने, धोखा देने के पहले से कई केस दर्ज हैं. अनिक्षा लॉ ग्रेजुएट है. वह उल्हासनगर की रहने वाली है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार किया। https://t.co/3q9sNu5519 pic.twitter.com/bjoGgarGv9
वैसे इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी एक बयान दिया था. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बता दिया था. यहां तक कहा गया था कि उन्हें रिश्वत के मामले में फंसाने के लिए ये सब किया गया. सदन में फडणवीस ने कहा कि सरकार बदलने के बाद डिजाइनर ने सटोरियों के साथ अपने संपर्कों के बारे में अमृता को बताया. उसने अमृता से कहा कि वह सटोरियों की जानकारी उन्हें देगी, इसके बाद अधिकारी छापे मारेंगे और उसे दोनों पक्षों से पैसे मिलेंगे. इतना ही नहीं डिजाइनर ने संकेत दिए कि उसके पिता के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं लिए गए, तो वह मुझे फंसा देगी.
अभी के लिए पुलिस ने आरोपी डिजाइनर को गिरफ्तार कर लिया और उसी से अब सवाल जवाब होने वाले हैं. उसके जवाब इस केस की आगे की दिशा तय करेगी. अब एक तरफ इस मामले में पुलिस जांच चल रही है तो दूसरी तरफ जमीन पर सियासत भी तेज है. उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस केस में स्वतंत्र जांच की मांग कर दी है. उनकी इसी वजह से अमृता फडणवीस के साथ एक ट्विटर वॉर भी छिड़ी है. दोनों ने एक दूसरे की औकात तक का जिक्र कर दिया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










