
रिश्वतखोरी के 23 साल पुराने मामले में IRS अरविंद मिश्रा दोषी करार, मिली 6 साल की सजा
AajTak
साल 1999 में आईआरएस अधिकारी अरविंद मिश्रा को रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा था. सालों से इस मामले पर सुनवाई चल रही थी. अब जाकर अधिकारी को रिश्वत लेने के दोषी माना गया और 6 साल जेल की सजा सुनाई गई. साथ ही अरविंद मिश्रा पर कोर्ट में डेढ़ लाख रुपये का फाइन भी लगया है.
सालों पहले रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने वाले अधिकारी को 23 साल बाद कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है. जेल की सजा पाने वाला कोई छोटा-मोटा अफसर नहीं है. वो 1989 बैच का आईआरएस अधिकारी ( IRS Officer) है. सोमवार को दिए गए कोर्ट के दिए इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है.
जानकारी के अनुसार, साल 1989 बैच के आईआरएस (Indian Revenue Service) अधिकारी अरविंद मिश्रा ( Arvind Mishra) को उत्तर प्रदेश के लखनऊ की अदालत ने वर्ष 1999 में 15,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में छह साल के कारावास की सजा सुनाई है. सजा सीबीआई द्वारा पेश किए गए सबूतों के और जांच के आधार पर सुनाई गई है. कोर्ट ने अरविंद मिश्रा पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
अरविंद मिश्रा ने 15 हजार की रिश्वत उस दौरान ली थी जब वो उन्हें लखनऊ में आयकर विभाग के उपायुक्त के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए थे. 29 नवंबर 1999 को अरविंद मिश्रा ने "नो ड्यूज सर्टिफिकेट" जारी करने की एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत मांग की थी.जिसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरिवंद मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ा था.
मामले की जांच करने के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ सीबीआई मामलों की लखनऊ स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था. बाद में रिश्वत लेने के इस मामले में अधिकांश समय सुनवाई तक रुकी रही थी. क्योंकि इस मामले में उच्च न्यायालय के समक्ष विभिन्न याचिकाएँ लंबित थीं. अभियुक्तों द्वारा दायर याचिकाओं का सीबीआई अभियोजकों ने पर्याप्त रूप से प्रतिवाद किया था.
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया है कि सीबीआई आईआरएस के रिश्वत लेने के इस मामले में ट्रायल कोर्ट और उच्च न्यायालय दोनों को समझाने में सफल रही. जिसके चलते अभियुक्त की याचिकाओं को खारिज कर दिया गया. जिसके बाद सोमवार को आरोपी अधिकारी को छह साल की जेल की सजा सुनाई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









