
'रियल टाइम डिजिटल पेमेंट में भारत की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी', गुजरात में बोले PM मोदी
AajTak
गांधीनगर में पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में रहते हुए जब मैंने गिफ्ट सिटी की परिकल्पना की थी, तो वो केवल व्यापार-कारोबार या आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं था. गिफ्ट सिटी की परिकल्पना में देश के सामान्य मानव की आकांक्षाएं जुड़ी हैं. गिफ्ट सिटी में भारत के भविष्य का विज़न जुड़ा है, भारत के स्वर्णिम अतीत के सपने भी जुड़े हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गिफ्ट सिटी (गुजरात फाइनेंस टेक सिटी) में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) हेडक्वार्टर्स बिल्डिंग का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है, ये भवन अपने आर्किटैक्चर में जितना भव्य होगा, उतना ही भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के असीमित अवसर भी खड़े करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब USA, UK और सिंगापुर जैसे दुनिया के उन देशों की कतार में खड़ा हो रहा है जहां से ग्लोबल फाइनेंस को दिशा दी जाती है. मैं इस अवसर पर आप सभी को और सभी देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई देता हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि गिफ्ट सिटी की परिकल्पना में देश के सामान्य मानवी की आकांक्षाएं जुड़ी हैं. गिफ्ट सिटी में भारत के भविष्य का विज़न जुड़ा है, भारत के स्वर्णिम अतीत के सपने भी जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी कॉमर्स और टेक्नोलॉजी के हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. गिफ्ट सिटी वेल्थ और विजडम दोनों को सेलिब्रेट करता है. मुझे ये देखकर भी अच्छा लगता है कि गिफ्ट सिटी के जरिए भारत, विश्व स्तर पर सर्विस सेक्टर में मजबूत दावेदारी के साथ आगे बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2008 में वर्ल्ड इकोनॉमिक क्राइसिस और मंदी का दौर था. भारत में पॉलिसी पैरालाइसिस का माहौल था. लेकिन, उस समय गुजरात फिनटेक के क्षेत्र में नए और बड़े कदम बढ़ा रहा था. मुझे खुशी है कि वो आइडिया आज इतना आगे बढ़ चुका है. पीएम ने कहा कि हमें ये याद रखना होगा कि एक वाइब्रेंट फिनटेक सेक्टर का मतलब केवल आसान बिजनेस परिवेश, रिफॉर्म्स और रेग्युलेशन्स तक ही सीमित नहीं होता. ये अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहे प्रोफेशनल्स को एक बेहतर जीवन और नए अवसर देने का माध्यम भी है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी में से एक है, इसलिए भविष्य में जब हमारी इकोनॉमी आज से भी कहीं ज्यादा बड़ी होगी, हमें उसके लिए अभी से तैयार होना होगा. हमें इसके लिए ऐसे इंस्टिट्यूशन्स चाहिए, जो ग्लोबल इकोनॉमी में हमारे आज के और भविष्य के रोल को पूरी कर सके. पीएम ने कहा कि आज 21वीं सदी में फाइनेंस और टेक्नोलॉजी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और बात जब टेक्नोलॉजी की हो, बात साइंस और सॉफ्टवेयर की हो, तो भारत के पास उम्र भी है, और एक्सपीरिएंस भी है. आज रियल टाइम डिजिटल पेमेंट में पूरी दुनिया में 40% हिस्सेदारी अकेले भारत की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 8 सालों में देश ने वित्तीय समावेशन (financial inclusion) की एक नई लहर देखी है. यहां तक कि गरीब से गरीब भी आज औपचारिक वित्तीय संस्थान (formal financial institutions) से जुड़ रहा है. आज जब हमारी एक बड़ी आबादी फाइनेंस से जुड़ गई है तो ये समय की मांग है कि सरकारी संस्थाएं और प्राइवेट प्लेयर्स, मिलकर कदम आगे बढ़ाएं.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








