
रिटायर्ड इंजीनियर ने खोली इलेक्ट्रिकल कंपनी... 5 दुकानों में है ऑफिस, मांगे थे सिर्फ 14 करोड़, IPO को मिले 7100 Cr
AajTak
कंपनी के मालिक नटवर भाई राठौड़ गुजरात इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (जीईबी) में इंजीनियर थे. साल 2008 में वह सेवानिवृत हुए. उसके बाद घर बैठकर ऊब रहे थे, तो उन्होंने अपने अनुभव वाले क्षेत्र में काम करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी खोल दी.
गुजरात के एक रिटायर्ड इंजीनियर के लिए यह सपने से कम नहीं है कि साल 2008 में बनाई जिस कंपनी का इश्यू साइज 14 करोड़ रुपए था और निवेशकों ने इसमें 7100 करोड़ रुपये का दांव लगा दिया. इस आईपीओ पर निवेशक इतने फिदा हैं कि 738 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ है. हालांकि, शेयर बाजार के नियमों के अनुसार कंपनी की जरूरत के हिसाब से उतने ही रुपए के शेयर अलॉट होते हैं.
कंपनी के मालिक नटवर राठौड़ गुजरात इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (जीईबी) में इंजीनियर थे. साल 2008 में वह सेवानिवृत हुए. उसके बाद घर बैठकर ऊब रहे थे, तो उन्होंने अपने अनुभव वाले क्षेत्र में काम करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी खोल दी.
साल 2013 में नटवर ने चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स नाम से कंपनी खोली. यह कंपनी गुजरात इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के सब-स्टेशन के मेंटेनेंस का काम करती है. अपने संपर्क और काम के चलते धीरे-धीरे नटवर की कंपनी का काम बढता गया. पहले गुजरात और अब सिलवास (दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव) में उनका काम शरू हो गया है.
नटवर भाई अब 75 साल के हो चुके हैं तो वह ज्यादा दौड़ भाग नहीं करते. उन्होंने अपने बेटे को पूरा कामकाज सौंप दिया है. वह हर प्रोजेक्ट के काम को देखते जरूर हैं, लेकिन उसे पूरा करने का काम उनका बेटा करता है.
रिटायर्ड इंजीनियर नटवर राठौड़ का कहना है, बेटे की मेहनत की वजह से कंपनी आज आगे बढ़ रही है. मैनें तो सिर्फ अपने अनुभव का उपयोग करने के लिए कंपनी खोली थी, लेकिन अब वह काफी आगे बढ़ चुकी है. IPO लाने की वजह के बारे में नटवरभाई कहते हैं, हमारे इन्स्ट्रुमेंट को कैलिब्रेट करने के लिए दूसरे लैब में जाना पड़ता है, तो हमने सोचा कि हमारी खुद की लैबोरेटरी हो तो यह खर्च बच जाएगा. लेकिन इसके लिए काफी रुपए की जरूरत थी, इसलिए हम 14 करोड़ रुपए की जरूरत वाला आईपीओ लाए, लेकिन लोगों ने भरोसा दिखाते हुए 738 गुना यानी कि 7100 करोड़ रुपए से इसे ओवर सब्सक्राइब कर दिया.
15 फरवरी को ही नटवर की कंपनी के शेयर की लिस्टिंग हो चुकी है. अब उन्हें विश्वास है कि उनका काम ज्यादा आगे बढ़ता रहेगा और लोगों के भरोसे वह टूटने नहीं देंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










