
रिजॉर्ट, आधी रात की साजिश और तीन कातिल.. ऐसे लिखी गई अंकिता भंडारी मर्डर केस की स्क्रिप्ट
AajTak
उत्तराखंड पुलिस के लिए अंकिता मर्डर केस किसी चुनौती से कम नहीं है. इस मामले में सबसे बड़ा सुराग या यूं कहें कि सबसे बड़ा सबूत जम्मू में रहने वाले अंकिता दोस्त पुष्प ने दिया है. जिसके बाद आरोपियों के चेहरे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं.
अंकिता भंडारी के कत्ल की स्क्रिप्ट 18 सितंबर की दोपहर उसी वक्त लिखी जा चुकी थी, जब उसने रिजॉर्ट मालिक के एक नाजायज़ ऑफर को ठुकरा दिया था. उसी शाम अंकिता को ऋषिकेश के एक बैराज के पास ले जाया गया और धक्का देकर उसे पानी में गिरा दिया गया. इसके तीनों आरोपी कातिलों ने एक कहानी गढ़ी और वही कहानी वो अगले पांच दिनों तक सबको सुनाते रहे. लेकिन इत्तेफाक से जम्मू में अंकिता का एक दोस्त था. जिसके पास सबूत था और उसी सबूत ने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया.
अंकिता के दोस्त ने दिया बड़ा सबूत उत्तराखंड पुलिस के लिए अंकिता मर्डर केस किसी चुनौती से कम नहीं है. इस मामले में सबसे बड़ा सुराग या यूं कहें कि सबसे बड़ा सबूत जम्मू में रहने वाले अंकिता दोस्त पुष्प ने दिया है. जिसके बाद आरोपियों के चेहरे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. जब पुष्प ने अंकिता के बारे में पूछताछ करने के लिए बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को फोन किया था, तो उनके बीच क्या बातचीत हुई थी, आप भी जान लीजिए.
अंकिता का दोस्त पुष्प- अच्छा मेरे को एक बात बताइए, आपका फोन क्यों लिया था उन्होंने?
(आरोपी नंबर 1) रिजॉर्ट का मालिक पुलकित- उसका फोन स्विचऑफ हो गया था, बैटरी डाउन हो गई थी उसकी. उसे तुमसे बात करनी थी. जब मैने आपको फोन किया था ना 9 बजे हां.. जब आपको लास्ट टाइम पे कॉल किया था. तो उस टाइम पे वो मेरे साथ ही थी. उसने मेरे से मेरा फोन लिया और उसके बाद मैंने उससे कहा कि फोन दे रहे हो, तो उसने कहा कि मैं आपको मॉर्निंग में फोन दे दूंगी.
पुष्प- तो आप बाहर गए थे तो आप कब आए थे?
(आरोपी नंबर 2) रिजॉर्ट का मैनेजर सौरभ - हम आ गए थे शायद 9 बज रहे होंगे उस टाइम.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









