
राह चलते आया ये आईडिया और शुरू कर दी स्टील क्रॉकरी बैंक, इवेंट के लिए यहां फ्री में मिलते हैं बर्तन
AajTak
तुलिका बताती हैं कि उनके इस आइडिया को लोगों ने हाथों-हाथ लिया. अब कई लोग अपने घर के छोटे बड़े फंक्शन जैसे बर्थडे या किटी पार्टी के लिए उनसे कांटेक्ट करते हैं. कई सारी संस्थाएं और आरडब्लूए भी अपने छोटे-मोटे इवेंट के लिए तुलिका से बर्तन ले जाते हैं.
फरीदाबाद की तुलिका सुलेजा को लोग स्टील लेडी के नाम से भी बुलाते हैं. तुलिका डिस्पोजेबल प्लास्टिक को रोकने के लिए अभियान चला रही हैं. इसके लिए उन्होंने एक स्टील क्रॉकरी बैंक तैयार किया है. इस बैंक में वो स्टील के बर्तन रखती हैं. इन बर्तन को लोग किसी फंक्शन या इवेंट के लिए फ्री में ले सकते हैं.
'कैसे हुई शुरुआत' तुलिका बताती हैं कि एक बार वो अपने बच्चों के साथ कहीं से घर वापस आ रही थी. रास्ते में कुछ लोग लोगों को फ्री में खाना खिला रहे थे. तुलिका कहती हैं कि वो लोग फ्री में खाना खिलाकर अच्छा काम तो कर रहे थे लेकिन उनकी वजह से रोड पर चारों तरफ प्लास्टिक की प्लेट और चम्मच बिखरे हुए थे. मेरे बच्चों ने मुझसे पूछा कि ये तो एनवायरनमेंट के लिए बहुत खतरनाक है इसका कोई हल नहीं है. तुलिका कहती हैं कि उस वक्त उनके पास बच्चों के सवाल का जवाब नहीं था लेकिन उनके मन में ये बात बैठ गई और फिर वो डिस्पोजेबल का सलूशन ढूंढने में लग गई इस तरह उन्हें एक दिन ये आइडिया आया.
'लोगों ने लिया हाथोंहाथ' तुलिका बताती हैं कि उनके इस आइडिया को लोगों ने हाथों-हाथ लिया. अब कई लोग अपने घर के छोटे बड़े फंक्शन जैसे बर्थडे या किटी पार्टी के लिए उनसे कांटेक्ट करते हैं. कई सारी संस्थाएं और आरडब्लूए भी अपने छोटे-मोटे इवेंट के लिए तुलिका से बर्तन ले जाते हैं. तुलिका कहती हैं कि अब तो विदेशों से उन्हें फोन आता है कि लोग किस तरह से वहां शुरुआत कर सकते हैं. तुलिका की देखा देखी अब तक फरीदाबाद में ही 10 से ज्यादा स्टील क्रॉकरी बैंक शुरू हो चुके हैं.
'छोटी जगह और छोटी रकम से कर सकते हैं शुरु' तुलिका कहती हैं कि लोगों को लगता है कि इन बर्तनों को रखने के लिए बहुत जगह चाहिए होगी, बर्तन खरीदने के लिए बहुत पैसे चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं है, तुलिका बताती है कि वो घर के एक छोटे से कोने में ही सारे बर्तन को आराम से रख लेती हैं. उन्होंने 50 प्लेट 50 चम्मच 50 थाली और 50 ग्लास से शुरुआत की थी. इसके लिए उन्हे सिर्फ 12-13 हज़ार रुपए ही इन्वेस्ट करने पड़े थे. मतलब कोई भी आसानी से स्टील क्रॉकरी बैंक की शुरुआत आसानी से कर सकता है.
'5 लाख डिस्पोजेबल प्लास्टिक को लैंडफिल साइट तक जाने से रोका' तुलिका बताती हैं कि उन्होंने 2018 में इसकी शुरुआत की थी. तब से अब तक उनका दावा है कि वह 5 लाख डिस्पोजेबल प्लास्टिक को लैंडफिल साइट तक जाने से रोक चुकी हैं. तुलिका कहती हैं कि वह चाहती हैं कि बड़ी-बड़ी संस्थाएं और लगभग सभी आरडब्लूए इस तरह के स्टील क्रोकरी बैंक बनाएं ताकि हम पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका ठीक से निभा पाएं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








