
'राहुल गांधी साधारण नेता, हाइलाइट मत कीजिए...' ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह के भाई?
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आप लोगों को राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए. वह एक साधारण सांसद हैं जैसे पार्टी के बाकी सांसद हैं.
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण ने पूर्व सांसद ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो साधारण सांसद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हैं. आप लोग उन्हें इतना हाईलाइट मत कीजिए. कांग्रेस नेता ने यह बातें शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कही हैं.
साधारण सांसद हैं राहुल गांधी कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई ने शनिवार को एमपी के गुना में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने दावा किया कि लोकसभा में बयान देते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण सांसद हैं जैसे पार्टी के बाकी सांसद हैं. वो कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं इसके अलावा कुछ नहीं हैं.
'आप राहुल गांधी को हाईलाइट मत...' उन्होंने कहा, 'आप (मीडिया) लोगों को राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए. कोई जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है. मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, आप भी मत मानिए. वह एक साधारण सांसद हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें हाईलाइट करते हैं या नहीं.' आपको बता दें कि पिछले महीने मध्य प्रदेश चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रियंका पेंची को 61 हजार से ज्यादा मतों से हराया था. वहां पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






