
राहुल गांधी पर CM हिमंता के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, कांग्रेस बोली- मोदी जी की निष्ठा पाने के लिए गाली देना जरूरी
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, लेकिन क्या हमने कभी प्रूफ मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं'?
5 राज्यों में चुनावी जंग के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर उत्तराखंड से दिल्ली और दिल्ली से गुवाहाटी तक घमासान मच गया है. हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड में प्रचार करते वक्त राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सीएम हिमंता पर हमलावर हो गई. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां तक कह दिया कि हिमंता ने मानसिक संतुलन खो दिया है. वहीं असम कांग्रेस ने कहा है कि आज सीएम हिमंता ने राज्य की संस्कृति और प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिला दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा विवाद क्या है? It’s a misfortune that Congress always humiliates the country by questioning its achievements.The party insulted son of Uttarakhand&1st ever CDS late Gen Bipin Rawat by questioning Indian Army’s surgical strike & the country by questioning efficacy of #MadeInIndia Covid vaccine. pic.twitter.com/mvsTXXydRW हार सामने देख असम के (कांग्रेस के भगोड़े) मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो कर राजनीतिक दिवालियेपन की सब हदें पार कर ली। अब मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना ज़रूरी है। ये हेमंता सरमा के छिछोरेपन व घटिया सोच का सबूत है।https://t.co/nSaa2uieE7

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









