
राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, स्पीकर ने किया मंजूर
AajTak
लोकसभा बुलेटिन में कहा गया कि राहुल गांधी केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य हैं. उन्होंने वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा की अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा 18 जून से प्रभावी रूप से स्पीकर ने स्वीकार कर लिया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट को बरकरार रखा है. स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इस मुद्दे पर अटकलों को खत्म करते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दोनों सीटों पर निर्णय की घोषणा की. राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी.
राहुल गांधी की ओर से जीती गई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद, निचले सदन में कांग्रेस की सीटों की संख्या अब 98 हो गई है. वायनाड सीट 18वीं लोकसभा में उपचुनाव के लिए जाने वाली पहली सीट होगी.
लोकसभा बुलेटिन में कहा गया कि राहुल गांधी केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य हैं. उन्होंने वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा की अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा 18 जून से प्रभावी रूप से स्पीकर ने स्वीकार कर लिया.
बिहार के 4 विधायकों का इस्तीफा मंजूर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले बिहार के 4 विधायकों का इस्तीफा स्पीकर ने मंजूर कर लिया. जीतन राम मांझी, सुदामा प्रसाद, सुरेंद्र यादव और सुधाकर सिंह ने जीत के बाद बिहार विधानसभा से इस्तीफा दिया था, जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया.
स्पीकर नंदकिशोर यादव की तरफ से इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद बिहार विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. इसमें आरजेडी के 2, माले के 1 और हम के 1 विधायक शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








